Maddock Films Office पहुंची दीपिका पादुकोण, बाॅलीवुड की मस्तानी के ग्लैम लुक ने जीता फैंस का दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Aug, 2021 10:47 AM

deepika padukone glam look for meeting at maddock office

बाॅलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टेंटमेंट के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। शादी के बाद दीपिका के स्टाइल में काफी बदलाव  आया है। दीपिका कई बार साबित कर चुकी हैं कि  फैशन के मामले में वह इन दिनों अतरंगी स्टाइल की वजह से...

मुंबई: बाॅलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टेंटमेंट के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। शादी के बाद दीपिका के स्टाइल में काफी बदलाव  आया है। दीपिका कई बार साबित कर चुकी हैं कि  फैशन के मामले में वह इन दिनों अतरंगी स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पति रणवीर सिंह को फाॅलो कर रही हैं।

PunjabKesari

फिर चाहे दीपिका का एयरपोर्ट लुक हो या किसी इवेंट का लुक हो।  वहीं इसी बीच एक बार फिर दीपिका की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उनके Maddock Films Office के बाहर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में दीपिका ब्लैक टैंक टाॅप और मैंचिंग स्वैटपैंट में स्टाइलिश दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, हाई पोनी उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। मीडिया को देख दीपिका ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

PunjabKesari

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी।फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर करेगा। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान और शकुन बत्रा की फिल्म में दिखेंगी। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!