'क्राइम पेट्रोल' एक्ट्रेस शबरीन गिरफ्तार, प्यार के चक्कर में BF के साढ़े 3 साल के भतीजे को किया किडनैप

Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Oct, 2024 11:34 AM

crime patrol fame shabreen arrested actress kidnap boyfriend nephew

क्राइम पेट्रोल' एक्ट्रेस शबरीन को लेकर खबर सामने आई है। खबर है कि महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को पालघर जिले मेंएक्ट्रेस शबरीन को गिरफ्तार किया है। शबरीन पर अपने प्रेमी के साढ़े तीन साल के भतीजे को किडनैप करने का आरोप लगा है।

मुंबई: क्राइम पेट्रोल' एक्ट्रेस शबरीन को लेकर खबर सामने आई है। खबर है कि महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को पालघर जिले मेंएक्ट्रेस शबरीन को गिरफ्तार किया है। शबरीन पर अपने प्रेमी के साढ़े तीन साल के भतीजे को किडनैप करने का आरोप लगा है। 


बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर जिस लड़के को किडनैप किया वह उसके चाचा बृजेश सिंह के साथ वो रिलेशनशिप में थी। बाद में परिवार ने उनके रिश्ते का विरोध किया क्योंकि दोनों अलग-अलग समुदायों से थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने उसके भजीते को किडनैप कर लिया। 

सीनियर पुलिस ऑफिरस जयराज रानावाने ने बताया, 'शबरीन बृजेश के प्रति इतनी मोहित थी कि वो होश खो बैठी है, जबकि वह 'क्राइम पेट्रोल' जैसे क्राइम सीरीज और वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों में काम कर चुकी थी।'

 पुलिस ने बताया कि शनिवार को बृजेश का भतीजा प्रिंस स्कूल में था। शबरीन कथित तौर पर सुबह 11 बजे स्कूल पहुंची और उसे ले गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!