फिर लगी ड्रग्स की लत:बुरी हालत में पुलिस को मिले 'कॉमेडी सर्कस' फेम सिद्धार्थ ,मां ने पहुंचाया रिहैब सेंटर

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Sep, 2021 11:16 AM

comedy circus fame sidharth sagar drugs addicted admit rehab centre

बी-टाउन की जगमगाती दुनिया के पीछे काले कारनामे भरे पड़े हैं जो अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इन काले कारनामों को सुन लोग हैरान रह जाते हैं। कई स्टार्स इश ड्रग्स के नशे में चूर हैं। बाॅलीवुड में होने वाली पार्टीज में ड्रग्स मिलना आम बात है। जहां कुछ...

मुंबई: बी-टाउन की जगमगाती दुनिया के पीछे काले कारनामे भरे पड़े हैं जो अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इन काले कारनामों को सुन लोग हैरान रह जाते हैं। कई स्टार्स इश ड्रग्स के नशे में चूर हैं। बाॅलीवुड में होने वाली पार्टीज में ड्रग्स मिलना आम बात है। जहां कुछ स्टार्स इन नशों से बच जाते हैं। वहीं कुछ इसमें बुरी तरह फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल हटीवी शो 'कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी क्लास' से मशहूर हुए कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर का है।

PunjabKesari

सिद्धार्थ सागर फिर से ड्रग्स की आदत लग गई है। हाल ही में सिद्धार्थ पुलिस को बहुत बुरी हालत में मिले जिसके बाद उन्होंने उनकी मां को फोन किया। सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी मां ने बताया कि सिद्धार्थ बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। 

PunjabKesari

 

कुछ दिनों पहले वो शूट से गायब हो गए थे। वो 'जी कॉमेडी शो' में काम कर रहे थे जिसकी जज फराह खान हैं। हालांकि कुछ समय से वो शूट पर नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बेहद ही खराब हालत में पाया और उनकी मां को फोन कर दिया जो कि उस वक्त दिल्ली में थीं।

PunjabKesari

 

इस बारे में सिद्धार्थ की मां ने कहा-मुझे पुलिस स्टेशन से फोन आया था कि सिद्धार्थ की हालत खराब है। उसे केवल मेरा नाम और नंबर याद है। उन्होंने मुझे फोन किया और उसे वापस ले जाने के लिए कहा। ये दुख की बात है कि जब भी कोई ऐसी स्थिति में आ जाता है तो कोई दोस्त, शुभचिंतक मदद के लिए आगे नहीं आता है। मैं उसकी मां हूं और मैं चाहती हूं कि वो इस समस्या से बाहर निकले।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा-हमने उसे बाइपोलर की दवाइयां देनी शुरू की थीं लेकिन उसने बीच में ही छोड़ दी थी। वो दवा लेना बंद कर देता है। मुझे लगता है कि कहीं कुछ तो सही नहीं है जिसकी वजह से ये सब चीजें बार-बार हो रही हैं। वो अपने करियर में इतना अच्छा कर रहा था। पिछली बार कुछ लोगों ने उसे इतना ठगा था कि उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं बचे थे।

PunjabKesari

साल 2018 में सिद्धार्थ के ड्रग्स लेने की बात सामने आई थी। उस वक्त सिद्धार्थ ने बताया था कि उनकी मां ही उन्हें ड्रग्स देती थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां पर और भी कई तरह के आरोप लगाए थे। हालांकि धीरे धीरे सिद्धार्थ की हालत में सुधार हो रहा था और वो ड्रग्स से दूर जाने लगे थे। सिद्धार्थ सागर अपनी मिमिक्री के लिए काफी हिट हैं। वो नसीरुद्दीन शाह और सलमान खान की काफी अच्छी मिमिक्री करते हैं। साथ ही कॉमेडी क्लासेज में वो मौसी जी के किरदार में भी नजर आते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!