डायमंड ज्वेलरी, मांग पट्टी और खास कलीरे पहन रणबीर की दुल्हनिया बनीं आलिया,मंगलसूत्र...हीरे की बड़ी अंगूठी पर टिकी सबकी निगाहें

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Apr, 2022 10:14 AM

bride alia bhatt wedding ring and unique kaleere and mangalsutra

लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी हैं। आलिया की मांग में रणबीर के नाम का सिंदूर सज चुका है।  रणबीर-आलिया ने गुरुवार को मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। दोनों ने अपनी शादी के...

मुंबई: लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी हैं। आलिया की मांग में रणबीर के नाम का सिंदूर सज चुका है।  रणबीर-आलिया ने गुरुवार को मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए।

PunjabKesari

 दोनों ने अपनी शादी के दौरान फोटो और वीडियो लेने की मनाही रखी थी। ऐसे में जैसे ही इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की तो ये देखते ही देखते वायरल हो गईं।आलिाया सब्यसाची की डिजाइन साड़ी पहन दुल्हन बनीं। आलिया के लुक में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी उनकी खूबसूरत वेडिंग रिंग,कलीरे और मंगलसूत्र। आलिया का मंगलसूत्र हो या उनके कलीरे हर एक चीज में कुछ ना कुछ छिपा था।  

PunjabKesari

दुल्हन का जोड़ा 

आमतौर पर जहां दुल्हन अपनी शादी के लिए लाल या ब्राइट कलर का लहंगा और गेटअप चुनती है, वहीं आलिया ने एकदम सिंपल स्टाइल में शादी की।दुल्हनिया आलिया लहंगा नहीं साड़ी पहने नजर आईं। आलिया ने हाथ से डाई की हुई ऑर्गेन्जा फैब्रिक की आइवरी शेड यानी ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। इस पर तिल्ला वर्क किया गया था और साथ ही हाथ से बुने हुए दुपट्टे को सिर पर लिया था। जहां तक उनकी ब्राइडल जूलरी की बात है तो ये भी सब्यसाजी की हेरिटेज कलेक्शन से ली गई थी जिसमें अनकट डायमंड और हाथ से पिरोए गए पर्ल शामिल थे।

PunjabKesari

गहनों की बात करें तो आलिया ने मरून या हरे रंग की बजाए डायमंड कट हैवी ज्वैलरी को चुना। उनकी माथापट्टी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। आलिया ने मांग टीका और माथापट्टी को खुले बालों के साथ पहना था।

PunjabKesari

मेहंदी

आलिया ने 13 अप्रैल को हुई मेहंदी सेरिमनी में भी आलिया ने अपनी मेहंदी में 8 नंबर लिखवाया था और साथ में रणबीर के नाम का लेटर R भी बनवाया। आलिया को मेहंदी चेंबूर की रहने वाली मेहंदी आर्टिस्ट ज्योति छेदा (Jyoti Chheda) ने लगाई थी।

PunjabKesari

मंगलसूत्र पर टिकी सबकी निगाहें

आलिया ने गले में बेहद बारीक मंगलसूत्र पहना था जिसके डिजाइन का उनके लाइफ पार्टनर रणबीर से खास कनेक्शन है। आलिया के इस मंगलसूत्र में infinity का साइन बना हुआ था जिसे अगर सीधा करके देखे तो वह नंबर 8 दिखता है। यह रणबीर का लकी नंबर है। सभी जानते हैं कि रणबीर 8 नंबर को लेकर कितना पजेसिव हैं। रणबीर के 8 नंबर के प्रति इसी प्यार के कारण आलिया भी इस नंबर को अपना लकी चार्म मानने लगी हैं। मंगलसूत्र में गोल्ड चेन के साथ बस एक मोती लटका हुआ था।

PunjabKesari

कलीरे

आलिया के कलीरों में भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।उनके इस कलीरे में स्टार्स, बादल और बर्ड्स नजर आ रहे थे। आलिया की मुस्कुराती हुई फोटो को जरा ध्यान से देखिये और नोटिस करिये कि एक्ट्रेस की कलीरों पर 8 नंबर लिखा हुआ है।

PunjabKesari

8 रणबीर कपूर का लकी नंबर है और ये अनंत (Infinity) को दर्शाता है। रणबीर के लकी नंबर को अपना लकी नंबर मानते हुए आलिया ने 8 नंबर लिखे हुए कलीरें पहनें ताकि जन्मों-जन्मों तक उनका साथ यूहीं बना रहे।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप

आलिया ने अपने ब्राइडल लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया था। इसके अलावा गजरा के साथ बन बनाने दी जगह आलिया ने अपने बालों को ओपन रखा था। 

PunjabKesari

डायमंड रिंग

इसके अलावा उनके हाथों में नजर आई बड़ी सी डायमंड रिंग भी आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह डायमंड रिंग रणबीर कपूर ने आलिया को गिफ्ट में दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!