करण कुंद्रा से प्यार का नाटक कर रही है तेजस्वी प्रकाश, बिग बॉस में आने से पहले इस एक्टर को कर रही डेट!

Edited By Parminder Kaur, Updated: 16 Jan, 2022 02:51 PM

bigg boss 15 tejasswi prakash having boyfriend krrish khedekar outside house

बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का लव एंगल देखने को मिल रहा है। दोनों को अक्सर घर में एक-दूसरे के करीब और प्यार भरी बातें करते देखा जाता है। तेजस्वी करण के साथ प्यार का नाटक कर रही है। एक्ट्रेस का असली बॉयफ्रेंड घर के बाहर है। देवोलीना...

मुंबई. बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का लव एंगल देखने को मिल रहा है। दोनों को अक्सर घर में एक-दूसरे के करीब और प्यार भरी बातें करते देखा जाता है। तेजस्वी करण के साथ प्यार का नाटक कर रही है। एक्ट्रेस का असली बॉयफ्रेंड घर के बाहर है। देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत के मुंह से भी ऐसी बातें सुनने को मिली थी। अब सोशल मीडिया पर लड़के का नाम और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो इस बात की सच साबित कर रही हैं। 

PunjabKesari
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कृष खेडेकर ही तेजस्वी प्रकाश के बॉयफ्रेंड हैं। तेजस्वी और कृष काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। क्रिश का असल नाम तो विनीत खेडेकर है। लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिश ही लिखा हुआ है। हालांकि इनके इंस्टाग्राम पर ऐक्ट्रेस की तस्वीरें नहीं मिली क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले ही डिलीट कर दी थी। हां तेजस्वी के इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो मिले हैं, जिसमें एक्ट्रेस कृष के साथ नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
इसके अलावा एक और वीडियो भी मिला है, जिसमें तेजस्वी किसी से डांस सीख रही हैं। वहीं, बैठे कृष उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। इनके अलावा वहां एक्ट्रेस की मां भी हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के परिवार एक-दूसरे से वाकिफ हैं। कृष एक एक्टर हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दोनों डेट नहीं कर रहे हैं। लोग ऐसा समझ लेते हैं लेकिन यह सच नहीं है। वह तो बस दोस्त हैं। खैर, अब सच कौन बोल रहा है, यह तो तेजस्वी के बाहर आने पर ही साफ हो पाएगा। बता दें कृष ने इंस्टा स्टोरी में भी पोस्ट शेयर कर भी ये स्पष्ट किया है। कृष ने लिखा- 'यह तेजस्वी प्रकाश को स्पष्ट करने के लिए है कि, हम दोनों डेटिंग नहीं कर रहे हैं। ये सिर्फ अफवाहें हैं। प्रतीक और तेजस्वी परिवार का हिस्सा हैं। झूठी खबर फैलाना बंद करिए।"
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!