'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' पर टूटा दुखों का पहाड़, तलाक के 2 महीने बाद शुभांगी अत्रे के एक्स पति का हुआ निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Apr, 2025 10:27 AM

bhabhi ji ghar par hai fame shubhangi atre ex husband piyush poorey passed away

टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। टीवी सीरियल की भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूटा है। एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड  पीयूष पूरे अब इस दुनिया में नहीं रहे। पीयूष का...

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। टीवी सीरियल की भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूटा है। एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड  पीयूष पूरे अब इस दुनिया में नहीं रहे। पीयूष का 19 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया। इस दुखद खबर ने सबको हिला कर रख दिया है।

 PunjabKesari


पीयूष पूरे की मौत की वजह उनकी बीमारी लीवर सिरोसिस बताई जा रही है। शुभांगी अत्रे के पूर्व पति के निधन की खबर प्रेस और मीडिया के जरिए मिली है। एक्स हसबैंड की मौत से एक्ट्रेस को बड़ा झटका लगा है।

PunjabKesari


शुभांगी अत्रे ने 2 महीने पहले ही पीयूष से तलाक लिया था। इस साल की शुरुआत में 5 फरवरी, 2025 को कपल का तलाक हो गया था। शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में हुई थी और कुछ सालों बाद उनकी बेटी आशी का जन्म हुआ। हालांकि, शादी के 22 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 2022 में वे अलग हो गए थे और 2025 में उनका तलाक हो गया था।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभांगी और पीयूष के रिश्ते में काफी मतभेद थे। दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। 
   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!