सैफ पर हमले से पहले एक अनजान ने शाहरुख के घर भी की थी घुसने की कोशिश, पुलिस कर रही है जांच

Edited By Mehak, Updated: 17 Jan, 2025 01:01 PM

before the attack on saif a stranger had also tried to enter shahrukh s house

सैफ अली खान पर हमले और शाहरुख खान के घर में घुसने की कोशिश के मामलों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि दोनों घटनाओं में कोई कनेक्शन हो सकता है। फिलहाल, सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

बाॅलीवुड तड़का : मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में 16 जनवरी की तड़के सैफ अली खान पर एक अज्ञात शख्स ने हमला किया। अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किए गए, और चाकू का एक हिस्सा उनकी रीढ़ की हड्डी में घुस गया। सैफ की सर्जरी की गई और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हमले के बाद मुंबई में मशहूर हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसी तरह का एक और मामला हाल ही में शाहरुख खान के साथ भी हुआ था। कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने शाहरुख खान के मन्नत बंगले में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि, वह दीवार पर चढ़ने के बावजूद जाल के कारण बंगले में प्रवेश नहीं कर सका। शाहरुख के घर में घुसने का उद्देश्य अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

PunjabKesari

पुलिस को शक है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला और शाहरुख खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाला शख्स एक ही हो सकता है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल, सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को 32 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस की 20 टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, और इस बीच एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि, उस संदिग्ध को हमलावर नहीं माना जा रहा है, और उससे बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!