बिग बॉस 19: वीकेंड का वार में मालती चाहर के खेल पर उठे सवाल, घरवालों ने जताई असहमति

Edited By Rahul Rana, Updated: 11 Oct, 2025 06:21 PM

bb19 malti chahar s performance in weekend ka vaar raised questions housemates

बिग बॉस 19 के घर में जब से दीपक चाहर की बहन मालती चाहर आई हैं, माहौल पूरी तरह बदल गया है। खासतौर पर तान्या मित्तल के साथ उनकी लड़ाई ने घर में तनाव को बढ़ा दिया है। मालती की एंट्री के बाद तान्या कई बार भावुक होती नजर आईं, जो दर्शकों और होस्ट सलमान...

बॉलीवुड तड़का: बिग बॉस 19 के घर में जब से दीपक चाहर की बहन मालती चाहर आई हैं, माहौल पूरी तरह बदल गया है। खासतौर पर तान्या मित्तल के साथ उनकी लड़ाई ने घर में तनाव को बढ़ा दिया है। मालती की एंट्री के बाद तान्या कई बार भावुक होती नजर आईं, जो दर्शकों और होस्ट सलमान खान की भी नजरों में आई है। अब वीकेंड का वार के दौरान इस ड्रामे का खुलासा होने वाला है।

घरवालों ने मालती की खेल रणनीति पर उठाए सवाल
वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान ने मालती से कहा, "आपका एंट्री सीजन के बीच में हुई है, इससे कुछ घरवाले असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।" इसके बाद उन्होंने घरवालों से पूछा कि मालती उनके लिए ग्रीन फ्लैग हैं या रेड फ्लैग? इस सवाल के जवाब में घर के सदस्य मालती की आलोचना करते नजर आए और उनके गेम की आलोचना की।

 

तान्या, फरहाना और बसीर ने मालती पर लगाए गंभीर आरोप
सलमान के सवाल पर तान्या ने कहा, "पूरे रेड फ्लैग हैं।" इसके बाद बसीर ने भी मालती पर आरोप लगाए कि वे हमेशा विवादों के मौके खोजती हैं। फरहाना ने भी ऐसा ही कहा, "मालती सिर्फ झगड़ों के बहाने तलाशती रहती हैं।" मजाकिया अंदाज में सलमान ने मालती से पूछा, "क्या आपने घर में आने से पहले अपना हाथ पढ़वाया था?" इस पर मालती का चेहरा गंभीर हो गया।

ग्रुप पॉलिटिक्स को लेकर भी उठे सवाल
वहीं, एक अन्य प्रोमो में सलमान खान ने घर में चल रही ग्रुप पॉलिटिक्स पर सवाल उठाए। मालती ने माना कि घर में दो ग्रुप बन चुके हैं। सलमान ने कहा कि तीसरा ग्रुप भी बनने वाला था, लेकिन फरहाना ने तंज कसा, "बनते-बनते रह गया।" जब इस बात की वजह पूछी गई, तो फरहाना ने कहा, "मालती ने अपनी असलियत दिखा दी।"


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!