मारिया की प्रमोशन दौरान न्यूयॉर्क में स्पॉट हुईं एंजेलिना जोली, प्लंजिंग नेकलाइन ब्लैक गाउन में दिखीं स्टाइलिश

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Nov, 2024 05:51 PM

angelina jolie look stylish in plunging neckline gown during promotion of maria

एक्ट्रेस एंजेलिना जोली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मारिया को लेकर चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही एक्ट्रेस इस फिल्म की जमकर प्रमोशन करती दिख रही हैं। इसी बीच बीते मंगलवार दिवा को न्यूयॉर्क शहर में मारिया का प्रचार करते हुए देखा गया, जहां वो...

मुंबई. एक्ट्रेस एंजेलिना जोली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मारिया को लेकर चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही एक्ट्रेस इस फिल्म की जमकर प्रमोशन करती दिख रही हैं। इसी बीच बीते मंगलवार दिवा को न्यूयॉर्क शहर में मारिया का प्रचार करते हुए देखा गया, जहां वो अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान एंजेलिना जोली ब्लैक कलर के प्लंजिंग नेकलाइन और कमर से फिटेड गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का वेलवेट श्रग भी पेयर किया।

 

PunjabKesari

 

ग्लोसी लिपस्टिक, न्यूड मेकअप और मैसी खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

कैमरे से सामने अपने लुक से सबको इम्प्रेस करते हुए वो जबरदस्त पोज दे रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

 

बता दें, एंजेलिना जोली की मारिया 11 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।


 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!