अमृता राव ने शेयर की बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर, आरजे अनमोल के घर जल्दी गूंजने वाली हैं किलकारियां

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Oct, 2020 03:47 PM

amrita rao flaunt baby bump shares beautiful picture with husband

''विवाह'' एक्ट्रेस अमृता राव  ने फाइनली अपने पहले बच्चे की खबर को ऑफिशल कर दिया है। अमृता को अपने पहले बच्चे की मां बनने में बस कुछ ही समय है। अमृता 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

मुंबई: 'विवाह' एक्ट्रेस अमृता राव  ने फाइनली अपने पहले बच्चे की खबर को ऑफिशल कर दिया है। अमृता को अपने पहले बच्चे की मां बनने में बस कुछ ही समय है। अमृता 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में अमृता ने अपने इंस्टा पर पति संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। अमृता राव ने अपने इस पोस्ट में अपने फैंस से प्रेग्नेंसी को अब तक छिपाने के लिए माफी भी मांगी है।

PunjabKesari

अमृता ने लिखा-'आपके लिए यह 10वां महीना है, लेकिन मेरे लिए 9वां!!! सरप्राइज़ सरप्राइज़...अनमोल और मैं हमारे नौवें महीने में हैं ऑलरेडी! 'मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस अच्छी खबर को अपने दोस्तों और फैंस के साथ शेयर कर रही हूं। साथ ही मैं सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि यह खबर मेरी वजह से उन लोगों के पास अब तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन, यह खबर बिल्कुल सही है कि यह बच्चा बहुत ही जल्दी इस दुनिया में आने वाला है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि बेबी जल्द ही आनेवाला है और यह उनके लिए काफी एक्साइटिंग जर्नी रही है। अमृता ने #2020baby #2020mom #2020parents जैसे कई हैशटैग किए हैं। फैंस अमृता की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि लोगों को अमृता के प्रेग्नेंट होने की खबर उस दिन लगी जब अचानक से वह मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर अपने पति के साथ मीडिया के कैमरों में कैद हुईं। उससे पहले तक तो सब कुछ गुपचुप तरीके से ही चल रहा था।

अमृता और अनमोल की शादी साल 2016 में करीब 7 साल तक डेट करने के बाद हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई और इसमें बस घरवाले और कुछ अपने लोग व दोस्त ही शामिल हुए।

PunjabKesari

अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक पसंद 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' में किया गया। अमृता को आखिरी बार फिल्म ठाकरे में देखा गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!