अमिताभ बच्चन का साथ छोड़ गया बेहद करीबी साथी,तस्वीर शेयर कर बोले-'हमारे एक छोटे से दोस्त...

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Nov, 2022 10:32 AM

amitabh bachchan mourns death of his pet dog share emotional note

बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बेहद दुखी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनका बेहद करीबी साथी उनका साथ छोड़ हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया। बिग बी के प्यारे डॉगी का निधन हो गया है। इस खबर को खुद बिग बी ने फैंस के साथ शेयर किया। अपने प्यारे डॉगी के...

मुंबई: बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बेहद दुखी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनका बेहद करीबी साथी उनका साथ छोड़ हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया। बिग बी के प्यारे डॉगी का निधन हो गया है। इस खबर को खुद बिग बी ने फैंस के साथ शेयर किया।

PunjabKesari

अपने प्यारे डॉगी के खो देने से बिग बी बेहद दुखी हैं। उन्होंने डाॅगी संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह डाॅगी को गोद में लिए उसे प्यार से निहार रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा-'हमारे एक छोटे से दोस्त; काम के क्षण॥ फिर ये बड़े होते हैं॥ और एक दिन छोड़ के चले जाते हैं।'

PunjabKesari

अमिताभ ने अपने प्यारे डॉगी को खोने का दर्द अपने ब्लॉग पर भी शेयर किया है, जहां उन्होंने इस दुखद पल को दिल दहला देने वाला कहा है। उन्होंने अपने ब्लॉग के पोस्ट में लिखा-'दिल दहला देने वाला लेकिन जब वे आसपास होते हैं तो वे हमारे जीवन की जान और आत्मा होते हैं..!!'

PunjabKesari

फैमिली मैन होने के साथ बिग बी एक डॉग लवर भी हैं। वह अक्सर ही अपने डॉगी संग फोटोज शेयर करके उसके लिए अपने प्यार को एक्सप्रेस करते थे। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डॉगी की कुछ तस्वीरें साझा कर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

मालूम हो कि जून 2013 में अमिताभ बच्चन के प्यारे पालतू कुत्ते, शनौक, की एक दुर्लभ बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!