बॉलीवुड में होती हैं गुटबाजी, तलवे चाटना और पॉवरप्ले जैसी चीज़ें, प्रियंका के खुलासे के बाद बोले अमाल मलिक-'हर रोज इसका सामना करता हूं'

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2023 12:58 PM

amaal malik exposed bollywood after priyanka chopra disclosure

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए और बताया कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ हॉलीवुड का रुख क्यों किया। कंगना ने जो बॉलीवुड में अपनी आप बीती बताई है, उसके बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुईं है।...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए और बताया कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ हॉलीवुड का रुख क्यों किया। कंगना ने जो बॉलीवुड में अपनी आप बीती बताई है, उसके बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुईं है। उनके बयान के बाद कई सेलेब्स उनके स्पोर्ट में आ गए हैं। हाल ही में सिंगर अमाल मलिक ने प्रियंका का समर्थन करते हुए कहा कि यही वजह है, वो ज्यादा बॉलीवुड फिल्में नहीं करते।

PunjabKesari


अमाल ने प्रियंका के इंटरव्यू से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए लिखा- यह कुछ ऐसा है, जिसका मैं हर रोज सामना करता हूं। जब फैंस मुझसे पूछते हैं कि मैं ज्यादा बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं करता, अब आप समझ गये होंगे। बॉलीवुड में गुटबाजी, तलवे चाटना और पावरप्ले की सच्चाई जल्दी-जल्दी सामने आनी चाहिए। देखिए, इतनी शानदार महिला के साथ उन्होंने क्या करने की कोशिश की।

PunjabKesari


बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन खुलासा किया था कि मुझे बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक किनारे कर दिया गया था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, लोगों के साथ मेरी अनबन हो रही थी, मैं इस तरह का खेल खेलना नहीं जानती हूं इसलिए मैं उनकी राजनीति से थक गई थी और मैंने फैसला किया कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है।

PunjabKesari

 

वहीं, अमाल मलिक की बात करें तो वह जाने-माने संगीतकार अनु मलिक के छोटे भाई डब्बू मलिक के बड़े बेटे हैं। अमाल ने 2014 में सोहेल खान की फिल्म जय हो से बतौर म्यूजिक कम्पोजर डेब्यू किया था। अब तक वह कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं। अब वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का संगीत दे रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!