BF रणबीर संग आलिया ने सेलिब्रेट किया बर्थ-डे, पार्टी की इनसाइड वीडियो आई सामने

Edited By Konika, Updated: 15 Mar, 2019 11:39 AM

alia bhatt birthday bash

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 26वां बर्थ-डे सैलिब्रेट कर रही है। बीती रात आलिया ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में करण जौहर से लेकर अयान मुखर्जी तक ने शिरकत की। वहीं रणबीर कपूर भी आलिया की पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 26वां बर्थ-डे सैलिब्रेट कर रही है। बीती रात आलिया ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में करण जौहर से लेकर अयान मुखर्जी तक ने शिरकत की।

PunjabKesari

वहीं रणबीर कपूर भी आलिया की पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे। इस दौरान आलिया ने ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस वियर की हुई थी।

PunjabKesari

वहीं उनके बॉयफ्रेंड रणबीर डेनिम जैकेट और जींस में नजर आए। आलिया ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक साथ कई बर्थडे केक काटे। इस समय आलिया बेहद खुश लग रही थी। 

 

 

बता दें कि खबरें आ रही है कि आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है। जहां आलिया और रणबीर अपनी शादी की खबरों को टाल देते है वहीं माना जा रहा है कि अगले साल आलिया के घर शहनाई बज ही जाएगी।

 

 

अगर इनके काम की बात करें तो ये दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर एक दूसरे के करीब आए। इसके बाद से तो आए दिन दोनों अपने रिश्ते को लेकर ही चर्चा बटोरते रहते है। साथ ही हर एक इवेंट में इनकी केमेस्ट्री तो देखते ही बनती है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@aliaabhatt turns 26 today #aliabhatt #happybirthday #lovely #crazy #birthdaygirl #pretty

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on Mar 14, 2019 at 10:08pm PDT

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!