बहन श्लोका की शादी में बेटी और पति संग जमकर थिरकीं ऐश्वर्या राय,विदाई के समय आराध्या ने पोछे मौसी के आंसू

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Aug, 2021 02:40 PM

aishwarya abhishek attend family wedding aaradhya comforts heraunt at bidaai

बी टाउन में एक बार फिर शादियों की शहनाई गूंज रही हैं। इंडस्ट्री में अब तक कई स्टार्स और उनके करीबी शादी के बंधन में बंधे। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पनी कजिन बहन की शादी में शामिल हुईं। ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या...

मुंबई: बी टाउन में एक बार फिर शादियों की शहनाई गूंज रही हैं। इंडस्ट्री में अब तक कई स्टार्स और उनके करीबी शादी के बंधन में बंधे। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पनी कजिन बहन की शादी में शामिल हुईं। ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ शादी में पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या की ये तस्वीरें देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि इन तीनों ने इस शादी में जमकर मस्ती की है। बहन की शादी में ऐश पति और बेटी संग जमकर थिरकीं।

PunjabKesari

शादी में ऐश्वर्या राय ने रेड कलर का थ्री पीस पहना हुआ था। उनका ये थ्री पीस फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था। इस लुक को ऐश ने अनारकली कुर्ता, मैचिंग पजामी और दुपट्टे के साथ पहना था।

PunjabKesari

वहीं आराध्या इस दौरान पिंक कलर के लहंगे चोली में काफी प्यारी लग रही थीं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन सिंपल कुर्ते पायजामे में नजर आए।

PunjabKesari

श्लोका शेट्टी की शादी में ऐश्वर्या राय  बड़ी बहन होने का पूरा फर्ज निभाया। इन तस्वीरों में वह बड़ी बहन की तरह श्लोका शेट्टी की तरफ से हर परंपरा को निभाती हुईं नजर आईं। इन तस्वीरों में वह दुल्हन और दूल्हे को टीका कर रही हैं।

PunjabKesari

इन सभी वायरल तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी है जिसके देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे। यह तस्वीर श्लोका की विदाई के दौरान की है।  तस्वीर में आराध्या मौसी की विदाई के दौरान उनसे गले लग रही हैं और उन्हें चुप करवाती हुईं नजर आ रही हैं। बच्चन फैमिली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। वह जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन में नजर आने वाली हैं। वहीं अभिषेक की बात करें तो वह दसवीं और बाॅब बिस्वास जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!