मनी लॉन्ड्रिंग केसः 'सुकेश ने मुझे बेवकूफ बनाया..जैकलीन ने कोर्ट में किए सनसनीखेज दावे, कहा- 'मेरा करियर बर्बाद कर दिया'

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Jan, 2023 12:11 PM

jacqueline fernandez statement against sukesh money laundering case

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल (2022) काफी सुर्खियों रहीं। अब हाल ही में एक बार वह फिर इस मामले में अपना बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। बुधवार को एक्ट्रेस ने दिल्ली की एक अदालत से कहा कि...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल (2022) काफी सुर्खियों रहीं। अब हाल ही में एक बार वह फिर इस मामले में अपना बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। बुधवार को एक्ट्रेस ने दिल्ली की एक अदालत से कहा कि सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और जिंदगी को नरक बना दिया।  


पटियाला हाउस अदालत में चल रहे मामले में जैकलीन बताया कि सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरा करियर और मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्हें तो उसका असली नाम तक पता नहीं था। उस वक्त उनकी सहयोगी पिंकी ईरानी ने उन्हें एक सरकारी अधिकारी के रूप में पेश किया था।  
  


रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस ने दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर सरकारी अधिकारी हैं। सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक बताया। उसने दावा किया कि जे जयाललिता उसकी आंटी हैं। सुकेश ने कहा कि वह मेरा बहुत बड़ा फैन है और वह साउथ इंडियन फिल्मों में काम करना चाहता है। बतौर सन टीवी का मालिक उसके कई प्रोजेक्ट्स पाइप लाइन में हैं। हम दोनों को साथ में साउथ फिल्मों में काम करना चाहिए।

 

एक्ट्रेस ने बताया कि हम दोनों दिन में कम से कम तीन बार कॉल और वीडियो कॉल पर बात करते थे। वह सुबह मेरे शूट से पहले दिन में और कभी-कभी रात में सोने से पहले कॉल करता था। उसने कभी नहीं बताया कि वह जेल से बात कर रहा है और वह जेल में है। वह किसी कोने से कॉल किया करता था। बैकग्राउंड में सोफा और पर्दा दिखता था।

 

जैकलीन ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर ने उनसे आखिरी बार 8 अगस्त,  2021 को बात की थी। उस तारीख के बाद उसने मुझे कॉन्टेक्ट नहीं किया। मुझे बाद में पता चला कि उसे होम मिनिस्ट्री और लॉ मिनिस्ट्री का ऑफिशियल अधिकारी बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


एक्ट्रेस ने कहा कि सुकेश और पिंकी ईरानी का हमेशा मुझे धोखा देने का इरादा था। मुझे शेखर (सुकेश ने खुद को इसी नाम से इंट्रोड्यूस किया था) ने बेवकूफ बनाया। जब मुझे शेखर के क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में जानकारी हुई, तब मुझे पता चला कि उसका असली नाम सुकेश है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!