हार्ट अटैक ने ली एक और जान: नहीं रहे 'बिनाका गीतमाला' के राजा  अमीन सयानी, 91 की उम्र में रेडियो सरताज ने ली अंतिम सांस

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Feb, 2024 12:43 PM

iconic radio presenter ameen sayani dies at 91

बी-टाउन इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह के निधन के बाद एक और स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये और कोई नहीं बल्कि  रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी हैं। अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। बेटे राजिल सयानी ने इस...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह के निधन के बाद एक और स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये और कोई नहीं बल्कि  रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी हैं। अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है।

PunjabKesari

 

 

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात हाॅस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट फेल होने के कारण उनका निधन हुआ है। बेटे राजिल सयानी ने आगे बताया कि वह जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए जल्द ही वह अपना स्टेटमेंट जारी करेंगे। 

PunjabKesari


21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में अमीन सयानी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के रूप में की थी लेकिन आजादी के बाद हिंदी की तरफ रुख कर लिया था। इन्होंने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 जिंगल्स भी गाए हैं। अमीन सयानी ने 1952 में प्रसारित शो 'गीतमाला' से पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। उस जमाने में नंबर वन रहा ये शो लंबे समय तक प्रसारित हुआ। 1952 से शुरू हुआ ये 1994 तक चला था।

PunjabKesari

'गीतमाला' से अमीन सयानी पहले होस्ट बन गए थे, जिन्होंने म्यूजिक के बारे में अपनी समझ को शो के जरिए जाहिर किया था। इन्होंने अपनी जादूई आवाज से दर्शकों पर सालों राज किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!