Fukrey 3 के लिए पंकज त्रिपाठी ने लिए 3 करोड़, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट ने भी ली मोटी रकम

Edited By Varsha Yadav, Updated: 06 Sep, 2023 01:14 PM

fukrey 3 all starcast fees

'फुकरे 3' में फुकरे गैंग एक बार फिर भरपूर कॉमेडी के जरिए दर्शकों को फुल टू एंटरटेन करने आ रहे हैं।

नई दिल्ली। 'फुकरे 3' में फुकरे गैंग एक बार फिर भरपूर कॉमेडी के जरिए दर्शकों को फुल टू एंटरटेन करने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'फुकरे 3' में पुराने सभी मेंबर्स को फिर से एक-साथ लाने के लिए एक्टर्स ने कितनी फीस ली है? आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

 

'फुकरे 3' के लिए स्टारकास्ट ने ली इतनी फीस
पंकज त्रिपाठी 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में एक्टर ने 'फुकरे 3' के लिए मोटी फीस वसूली है। पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये फीस ली है।  

वरुण शर्मा 
'फुकरे' में सबसे मुख्य किरदार 'चूचा' का है जिसे वरुण शर्मा निभाते आए हैं। अपने अलग अंदाज से वह कई बार पूरे गैंग के लिए मुसीबत बन जाते हैं, तो कई बार उनके लिए अच्छे काम भी कर देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए वरुण शर्मा ने पुलकित सम्राट के जितनी यानी 2 करोड़ रुपये लिए हैं।

पुलकित सम्राट 
हनी यानी चूचा के पक्के दोस्त का रोल प्ले करने वाले पुलकित सम्राट एक बार फिर 'फुकरे 3' में नजर आएंगे। जानकारी मिल रही है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये फीस ली है।  

मनजोत सिंह
'फुकरे' के 'लाली' यानी मनजोत सिंह ने इस फिल्म के लिए करीब 60 लाख रुपये की फीस ली है। उनके किरदार को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं।

ऋचा चड्ढा
इस फिल्म में पंजाबन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने लगभग 1 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि उनका भोली पंजाबन  का किरदार काफी फेमस हुआ था।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!