मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर लड़ रहे जिंदगी और मौत से जंग

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Nov, 2023 09:56 AM

famous fashion designer rohit bal on ventilator in condition

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबीयत काफी नाजुक है। फैशन डिजाइनर को दिल्ली के अस्पताल मेदांता में एडमिट कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस खबर रोहित के करीबी और...

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबीयत काफी नाजुक है। फैशन डिजाइनर को दिल्ली के अस्पताल मेदांता में एडमिट कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस खबर रोहित के करीबी और फैंस काफी चिंता में हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित बल के करीबी दोस्त ने बताया,"बल को हार्ट की प्रॉब्लम हुई थी और वह बेहोश हो गए थे। उनके पेसमेकर ने सात झटके दिए। उन्हें पहले मूलचंद ले जाया गया और जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, तो उन्हें मेदांता ले जाया गया, जहां वेंटिलेटर में उनका इलाज चल रहा है।"

PunjabKesari

 

बता दें कि रोहित बल को साल 2010 में भी दिल का दौरा पड़ा था। वह पैनक्रिएटिक से भी पीड़ित हैं जो पिछले कुछ वर्षों में खराब हो गया है। 62 साल के रोहित की पिछले कुछ महीनों में कईं बार तबियत नासाज हुई थी और उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल भी नवंबर में बल को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, रोहित इलाज के बाद ठीक भी हो गए थे।

 

बता दें, रोहित बल एक्टर अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत जैसे कई बड़े बड़े स्टार्स के कपड़े डिजाइन कर चुके हैं। उन्हें उनके बेस्ट काम के लिए उन्होंने कई भारतीय फैशन पुरस्कार और इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!