Edited By Updated: 30 Dec, 2015 04:00 PM

बिग बॉस के नए लव बर्ड्स नौरा फतेही और प्रिंस नरूला हाल ही में घर में किस करते हुए कैमरे में कैद हुए।
मुंबई : बिग बॉस के नए लव बर्ड्स नौरा फतेही और प्रिंस नरूला हाल ही में घर में किस करते हुए कैमरे में कैद हुए। दोनों का इश्क परवान चढ़ता नजर आ रहा है। प्रिंस की नौरा के साथ नजदीकियां दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
दोनों को कई बार एक साथ घर में क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया है। बता दें कि बिग बॉस द्वारा दोनों के लिए गार्डन एरिया में स्विमिंग पूल के पास डेट अरेंज करने के बाद से ही दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल रहा है।
इससे पहले प्रिंस घर से एविक्ट हुई युविका चौधरी से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। नौरा फतेही और प्रिंस नरूला की बढ़ती नजदीकियां घरवालों के लिए आजकल सबसे बड़ा गॉसिप टॉपिक बना हुआ है। ये प्यार कब तक चलेगा इस बात का तो कोई पता नहीं लेकिन ये शो को काफी मजेदार जरूर बना रहा है।