‘बरेली की बर्फी’ नया पोस्टर रिलीज, दिखा आयुष्मान, राजकुमार और कृति का टशन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Aug, 2017 09:41 PM

watch the new poster of bareilly ki barfi

अभिनेत्री कृति सेनन जिनका के पूरा ध्यान अब अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की रिलीज...

मुंबईः अभिनेत्री कृति सेनन जिनका के पूरा ध्यान अब अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की रिलीज पर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। तथा इस फिल्म के बारे में अब पता चला है की फिल्म का एक धांसू सॉन्ग भी रिलीज हो गया है। फिल्‍म बरेली की बर्फी का नया पोस्‍टर लॉन्‍च हुआ है।

नए पोस्‍टर को बहुत ही मजेदार कैपशन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। बरेली की बर्फी के नए पोस्‍टर में पूरी स्‍टार कास्‍ट नजर आई है। पोस्‍टर में कृति सैनन, राजकुमार राव और आयुष्‍मान खुराना तीनों मौजूद हैं।

बता दें अपकमिंग फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की बिट्टी यूं तो छोटे से शहर से संबंध रखती हैं, लेकिन वह काफी बोल्ड हैं और बड़े-बड़े सपने संजोना बखूबी जानती हैं। फिल्म की बिट्टी की भूमिका में अभिनेत्री कृति सेनन हैं। कृति कहती हैं, ‘धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है और इसे टाल देना चाहिए। मैं धूम्रपान नहीं करती, लेकिन हम जो मुद्दा यहां साबित करना चाहते हैं वह यह है कि जो लड़कियां धूम्रपान करती हैं और अपने शरीर पर टैटू या दूसरी तरह की कला की शौकीन हैं, वे चरित्र रहित नहीं होतीं। हमारे समाज में ‘अच्छी लड़कियों’ के प्रति सांचा काफी छोटा है। उस सांचे को व्यापक रूप से बढ़ा देना चाहिए या फिर उसे बदलने की आवश्यकता है।”

 

उन्होंने कहा, “जब कोई लड़का मुंहफट होता है या धूम्रपान करता है, तो वह चरित्र रहित नहीं माना जाता है, लेकिन आप लड़कियों को बहुत तेजी से आंक लेते हैं। ऐसा छोटे शहरों में अधिक देखा जाता है। विवाह में भी, केवल लड़की से ही सभी प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। मैं वास्तव में इन सब में बदलाव लाना चाहती हूं।’ ‘बरेली की बर्फी’ में पहली बार कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव एक साथ नजर आएंगे।  ये फिल्म 18 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!