मां के बाद अब सिर से उठा पिता विनोद का साया तो झलका बेटी का दर्द, बोलीं-'स्वर्ग कमबख्त भाग्यशाली क्योंकि उसमें मेरा पूरा जीवन'

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Dec, 2021 08:27 AM

vinod dua passes away daughter mallika dua wrote emotional post

-टाउन गलियारों से शनिवार शाम बेहद ही दिल तोड़ने वाली खबर सामने आईं। दिग्गज पत्रकार और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उन्होंने 67 वर्ष की आयु में 4 दिसंबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम...

मुंबई: बी-टाउन गलियारों से शनिवार शाम बेहद ही दिल तोड़ने वाली खबर सामने आईं। दिग्गज पत्रकार और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उन्होंने 67 वर्ष की आयु में 4 दिसंबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। विनोद दुआ लंबे समय से बीमार थे। जानकारी के मुताबिक, उनका निधन शनिवार को दोपहर साढ़े चार बजे हुआ।

PunjabKesari

मां के बाद अब पिता को खोने के बाद मलिका दुआ बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने पिता के नाम भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मल्लिका दुआ ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'आपके जैसा दूसरा कभी नहीं होगा। मेरे पहले और सबसे अच्छे दोस्त। मेरे पापाजी। बहुत कम लोग इतना बड़ा और गौरवशाली जीवन जीते हैं जितना आपने जिया है। आप हमेशा अच्छे समय और चुनौती के लिए तैयार रहे हैं।

PunjabKesari

एक अच्छी लड़ाई पसंद आई है। अपने बच्चों के लिए हमेशा वहां रहे हैं। एक स्व-निर्मित, शेर-दिल जो अपनी अंतिम सांस तक दहाड़ते रहें। आपको किसी बात का डर नहीं था, कम से कम मौत का। दुनिया के सबसे अच्छे पिता होने के लिए धन्यवाद। मुझे यकीन है कि आप और मां रोटी कबाब खा रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं कि मल्लिका इतना क्यों लड़ती है और सब कैसे मैनेज करेगी।'

<

मल्लिका ने आगे लिखा- 'नबी करीम में पैदा हुआ एक साधारण लड़का जिसने अंत तक पराक्रम और ऊंची पर जिया और जीता। पद्मश्री विनोद दुआ। सबसे कमजोर होने पर भी आपने भारतीय पत्रकारिता को एक ऐतिहासिक निर्णय दिया। किसी भी पत्रकार पर अचानक से देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलाया जाएगा क्योंकि विनोद दुआ ने उनके लिए वह लड़ाई लड़ी, जैसा कि उन्होंने हमेशा किया है।'

PunjabKesari

 'स्वर्ग कमबख्त भाग्यशाली है क्योंकि उसमें मेरा पूरा जीवन है। हम कभी भय और शोक में नहीं रहेंगे। हम गर्व के साथ रहेंगे। क्योंकि हमें असाधारण माता-पिता मिले। मैं किसी भी चीज के लिए अपने भाग्या का सौदा नहीं करूंगी। इसने मुझे विनोद और चिन्ना दिया। कोई डबल लकी नहीं होता। बहुत उम्दा।'

PunjabKesari

दिग्गज पत्रकार विनोद दुआ को इस साल की शुरुआत में कोविड के चलते हाॅस्पिटल में एडमिट हुए थे। विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना की दूसरे काल में पोजिटिव हुए थे। उन्होंने अपनी पत्नी, रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती चिन्ना दुआ को जून में कोविड के साथ लंबी लड़ाई के बाद खो दिया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!