दुखद: दिग्गज एक्ट्रेस प्रथिमा देवी का निधन, 88 की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Apr, 2021 09:15 AM

veteran kannada actress prathima devi passes away

बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बारद एक बुरी खबर आ रही है। बीते दिनों जहां दिग्गज एक्ट्रेस शशिकला ने दुनिया को अलविदा कहा। वहीं अब एक और दिग्गज एक्ट्रेस का निधन हो गया है। कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस प्रथिमा देवी ने 88 की उम्र में अंतिम सांस ली।

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बारद एक बुरी खबर आ रही है। बीते दिनों जहां दिग्गज एक्ट्रेस शशिकला ने दुनिया को अलविदा कहा। वहीं अब एक और दिग्गज एक्ट्रेस का निधन हो गया है। कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस प्रथिमा देवी ने 88 की उम्र में अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

एक्ट्रेस फिल्म निर्माता और निर्माता राजेंद्र सिंह बाबू और निर्देशक, निर्माता और एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी सिंह की मां थीं। उनका आज बेंगलुरु में 2.30 बजे निधन हो गया है और चूंकि वह मैसूरु में अपने आखिरी दिन बिताना चाहती थीं, इसलिए उन्हें दोपहर 1.30 बजे के बाद मैसूरु ले जाया गया।

PunjabKesari

वहां पहुंचते ही उनका निधन हो गया है।  कहा जा रहा है कि जब उसके परिवार वालों ने उनको जगाने की कोशिश की, तो उसने कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार अस्पताल ले गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  एक्ट्रेस प्रथिमा देवी ने कृष्णलीला से अपने करियर की शुरुआत की और उन्हें जगनमोहिनी फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेसने राजा सत्यव्रत, श्री श्रीनिवास कल्याण, चंचला उमरी, मुत्ततिदेला चिन्ना, शिवाशरण नामियाक्का, मंगला सूत्र, धर्मस्थल महात्मे में काम किया। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!