Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jun, 2024 10:17 AM

एक्टर वरुण धवन के घर हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी है। पत्नी नताशा दलाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से धवन फैमिली में खुशियों की बहार आ गई है। वहीं, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से स्टार्स कपल को नन्ही परी के पेरेंट्स...
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन के घर हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी है। पत्नी नताशा दलाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से धवन फैमिली में खुशियों की बहार आ गई है। वहीं, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से स्टार्स कपल को नन्ही परी के पेरेंट्स बनने की खूब बधाइयां दे रहे हैं।
नताशा दलाल को सोमवार की सुबह लेबर पेन हुआ था, जिसके बाद एक्टर ने तुरंत ही अपनी पत्नी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था और देर रात कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। अपने पहले बच्चे का स्वागत कर कपल बेहद खुश है।
बता दें, नताशा दलाल और वरुण धवन ने 24 जनवरी, 2021 में शादी रचाई थी। कपल की शादी करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में हुई थी।काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे।