Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 21 Sep, 2026 03:01 PM

अपनी रिलीज से पहले ही 'नेचुरल स्टार' नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज़' एक्सकिटमेंट को सातवे आसमान पर लेकर जा रही है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपनी रिलीज से पहले ही 'नेचुरल स्टार' नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज़' एक्सकिटमेंट को सातवे आसमान पर लेकर जा रही है। इसके टीज़र और गानों जैसे "आया शेर" और "येशानागुला" को मिले कमाल के रिस्पॉन्स के साथ यह दर्शको और म्यूजिक लवर्स का दिल जीत रहे हैं।
'नैचुरल स्टार' नानी स्टारर 'द पैराडाइज़' इस साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फ़िल्मों में से एक है। बता दें कि इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट किया गया है, वहीं इससे पहले यह सुपरहिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ब्लॉकबस्टर 'दशहरा' जैसी फिल्म दे चुकी है। मेकर्स ने दर्शको के उत्साह को बढ़ाने के लिए पहले ही टीज़र और गानों के साथ फिल्म की रिलीज़ के लिए स्टेज सेट कर दिया है। फिल्म अपनी कहानी के साथ-साथ एक्टर के अनोखे लुक और किरदार की वजह से भी दर्शको के बीच चर्चा में बनी हुई है।
फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल देखने मिल रहा है। फिल्म की जबरदस्त कास्ट की बात करें तो इसमें नेचुरल स्टार नानी, राघव जुयाल (विलेन), सोनाली कुलकर्णी और कायडू लोहार का नाम शामिल है। बता दें की यह सभी सितारे मुंबई में होने वाले एक बड़े प्री-रिलीज़ प्रमोशनल इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। इन सितारों के साथ आने से यह तय है कि फिल्म की रिलीज़ के इर्द-गिर्द बना माहौल गर्माने वाला है।
रिलीज किये जा चुके टीज़र में नानी का अब तक का सबसे इंटेंस और बेबाक अवतार देखने मिला है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी झुग्गी-बस्तियों के बैकड्रॉप पर सेट है, जिसमें नानी ने जदल का किरदार निभाया है, जो एक वेश्या का बेटा है। अपनी दम दर कहानी के साथ यह फिल्म दर्शको के सामने न सिर्फ नानी का अलग अवतार बल्कि रॉ इंटेंसिटी, मास एनर्जी के साथ-साथ हाई ओकटाइन एक्शन देने का वादा करती नज़र आ रही है। दूसरी तरफ द पैराडाइज़ राघव जुयाल को एक खतरनाक विलेन के रूप में पेश करता है, जो फिल्म की दिलचस्प दुनिया में एक और परत जोड़ता है।
इसके अलावा, 'द पैराडाइज़' के गाने नए स्टैंडर्ड सेट कारने के साथ, रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म का पहला गाना 'आया शेर' ने यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 1.8 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं, और हज़ारों इंस्टाग्राम रील्स के साथ यह सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं, दूसरा गाना, 'येशानागुला', भी यूट्यूब पर 119 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 700K लाइक्स का आंकड़ा अपने नाम कर चुका है। यह गाने कई चार्ट्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर बनी हुईं हैं और यह सबूत है कि दर्शक फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं।
SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। शानदार डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े कल्चरल फेनोमेनन के रूप में सामने आ रही है, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।