#ASKSRK में शाहरुख का बड़ा खुलासा, 24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 15 Sep, 2026 04:30 PM

shah rukh khan to hit the big screen with king on december 24 2026

शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और दुनियाभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और दुनियाभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म *‘किंग’* की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, फैंस फिल्म के पहले एसेट का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हुए अपने #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख खान ने कन्फर्म किया कि ‘किंग’ 24 दिसंबर को ही रिलीज़ होगी। उन्होंने फैंस से थोड़ा धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मेकर्स जिस चीज़ पर काम कर रहे हैं, उसे देखकर वे जरूर खुश होंगे।

शाहरुख खान ने लिखा, “अब पिक्चर ही देखो ना! तड़पा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं... के दिल को तसल्ली मिले... सब आएगा... 24th Dec से पहले।”

उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद समेत मेकर्स फिल्म के एसेट पर काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए समय ले रहे हैं कि दर्शकों के सामने उनका सबसे बेहतरीन काम आए। उन्होंने लिखा, “Sid toh bechara laga hua hai. Late bhai hain... taking time to put our best foot forward so u all enjoy it and feel proud and happy with #King”

 

जब एक फैन ने उनसे कम से कम ट्रेलर रिलीज़ करने की गुज़ारिश की, तो शाहरुख खान ने जवाब दिया कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करेंगे और ट्रेलर बाद में रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि फिल्म की रिलीज़ में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं और फैंस को थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए।

उन्होंने लिखा, “अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में... फिल्म is 100 days away na... 24th Dec bro”

 

‘किंग’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!