Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Jun, 2025 12:01 PM

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की क्लासिकल फिल्म 'उमराव जान' अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्मों में से एक मानी जाती है। 29वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इस फिल्म के लिए रेखा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वहीं अब 44 साल पहले रिलीज हुई एवरग्रीन...
मुंबई: एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की क्लासिकल फिल्म 'उमराव जान' अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्मों में से एक मानी जाती है। 29वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इस फिल्म के लिए रेखा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वहीं अब 44 साल पहले रिलीज हुई एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की सुपरहिट क्लासिकल फिल्म 'उमराव जान' एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेरने जा रही है। इससे पहले इसका प्रीमियर रखा गया जिसमें बाॅलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। इस प्रीमियर में आमिर खान से लेकर आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, महिमा चौधरी, तब्बू जैसी तमाम बॉलीवुड हस्तियां नजर आईं।

तब्बू
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस तब्बू सुर्ख लाल लहंगा पहनकर पहुंची। उन्होंने रेखा संग गले लगकर खूब पोज दिए।

निम्रत कौर
निम्रत कौर भी उमराव जान की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। निम्रत कौर ने रेखा की तरह गोल्डन लुक कैरी किया था

जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी की बड़ी बेटी ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रही थी।

खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी उमराव जान के प्रीमियर में पहुंची। खुशी कपूर ऑफ व्हाइट कलर के कोअर्ड सेट में स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट करती दिखी।

नुसरत भरूचा
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फ्लोर लेंथ अनारकली सूट में दिखी।

मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत स्टनिंहग लुक में उमराव जान के प्रीमियर में शामिल हुई।

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी
बॉलीवुड की डीवा हेमा मालिनी वाइन कलर की बनारसी साड़ी में कहर ढहाती नजर आई।

फातिमा सना शेख
'मेट्रो इन दिनों' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई फातिमा सना शेख व्हाइट सूट में बला की खूबसूरत लग रही थी।

ऐश्वर्या शर्मा
टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा भी अनारकली सूट में नजर आई।

सिंगर आशा भोसले पोती जनाई के साथ
बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले भी रेखा की फिल्म देखने के लिए पहुंची। इस दौरान उनकी पोती जनाई भोसले भी उनसे साथ दिखी जिसने अपने लुक से सारी लाइमलाइट छीन ली।

बेटी तनिषा संग दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा
दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा भी रेखा की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची. उनके साथ उनकी बेटी तनिषा मुखर्जी भी नजर आई। दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखी।