बाकी करें शाइन तू करे ग्लो....दोस्त अंकिता से मिलकर खुशी से झूमीं सृष्टि, कभी गले लगा तो कभी गालों पर kiss कर Mrs. Jain पर लुटाया प्यार

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Jan, 2024 02:20 PM

srishty rode share some lovely pictures with ankita lokhande

'बिग बाॅस 17' खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स सुकून भरे पल बिता रहे हैं। कंटेस्टेंट अफनी फैमिली और दोस्तों संग जमकर पार्टी कर रहे हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने अपने घर में एक पार्टी होस्ट की जिसमें कई स्टार्स ने...

मुंबई: 'बिग बाॅस 17' खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स सुकून भरे पल बिता रहे हैं। कंटेस्टेंट अफनी फैमिली और दोस्तों संग जमकर पार्टी कर रहे हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने अपने घर में एक पार्टी होस्ट की जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। एक्ट्रेस सृष्टि रोडे और अंकिता लोखंडे की खास दोस्त ने भी इस पार्टी में पहुंची जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सृष्टि अंकिता पर जमकर प्यार लुटाती दिख रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो अंकिता ब्लैक ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। वहीं सृष्टि रेड ड्रेस में स्टाइलिश लग रही हैं। तस्वीरों में सृष्टि कभी अंकिता को गले लगाती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में सृष्टि अंकिता के गालों पर किस कर रही हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ सृष्टि ने लिखा-बाकी करे शाइन तू करे ग्लो ⭐️आप यह दिखाने के लिए वहां नहीं थे कि आप कितने परिपूर्ण हैं! आपकी खामियाँ ही आपको बनाती हैं कि आप कौन हैं और आप खूबसूरत हैं मेरे प्रिय! हमें आप पर बहुत गर्व है! तुम हमारे लिए विजेता हो बेबी ❤️अच्छा खेला, लव यू। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की। मुनव्वर फारूकी के अलावा अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण जैसे दमदार स्टार्स ने बिग बाॅस के टाॅप 5 में अपनी जगह बनाई।  शो में मुनव्वर विनर साबित हुए और अंकिता लोखंडे टॉप 3 में भी जगह नहीं बना पाईं जिसका दुख एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ नजर आया। अंकिता लोखंडे ने ग्रैंड फिनाले के बाद किसी से मुलाकात नहीं की और अपने पति विक्की जैन संग सीधा घर आ गईं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!