पहली नजर वाला प्यार...परिवार से बगावत..मौलवी को किडनैप कर पढ़ा निकाह...फिल्मी है सोहेल-सीमा की लव स्टोरी

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 May, 2022 08:20 AM

sohail khan seema sachdev khan love story

बी-टाउन की सबसे चर्चित खान फैमिली में एक और तलाक होने जा रहा है। बाॅलीवुड एक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बाद अब खान फैमिली के छोटे लाडले सोहेल खान अपनी 24 साल लंबी शादी को तोड़ने जा रहे हैं। सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेवा खान ने शुक्रवार...

मुंबई: बी-टाउन की सबसे चर्चित खान फैमिली में एक और तलाक होने जा रहा है। बाॅलीवुड एक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बाद अब खान फैमिली के छोटे लाडले सोहेल खान अपनी 24 साल लंबी शादी को तोड़ने जा रहे हैं। सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव खान ने शुक्रवार को  फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। खान परिवार में दूसरा तलाक होने की खबर ने फैंस को झटका दिया है।भले ही आज ये कपल अलग हो रहा है लेकिन इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मकी स्क्रिप्ट लगती हैं। एक नजर डालते हैं सोहेल और सीमा की लव स्टोरी पर...

PunjabKesari

 

रियल लाइफ में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी होती हैं जो सुनने में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट लगती हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी है बाॅलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव खान की। खान फैमिली से ताल्‍लुक रखने वाले सोहेल खान ने भले ही बाॅलीवुड की दुनिया ज्यादा नाम नहीं कमाया लेकिन उनकी पंजाबी बाला सीमा सचदेव के साथ प्रेम कहानी और शादी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म जैसी है।

PunjabKesari

सोहेल और सीमा खान की शादी 1998 में हुई थी। सोहेल को सीमा के लव एट फर्स्ट साइट हो गया। सोहेल की सीमा खान से पहली मुलाकात फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' की शूटिंग के वक्त हुई थी। उस समय सीमा खान मुंबई में रह रही थीं।  वे फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही थीं। बहुत जल्द सोहेल खान और सीमा खान ने डेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने जिंदगी भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया।

PunjabKesari

धर्म अलग थे ऐसे में लव स्टोरी में परेशानी भी आई सीमा के परिवार को सोहेल खान पर आपत्त‍ि थी। इसकी एक बड़ी वजह थी धर्म और इंडस्‍ट्री। सीमा के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि सीमा किसी फिल्‍म इंडस्‍ट्री वाले और मुसलमान से शादी करे। ऐसे में जब परिवार को दोनों के रिश्‍तों के बारे में पता चला तो सीमा को रोका गया। दोनों का मिलना-जुलना बंद करवा दिया गया लेकिन कहते हैं ना 'जब मियां बीवी राजी तो क्या करेंगा काजी।' 

PunjabKesari

दोनों ने शादी करने का फैसला किया और सीमा अपने घर से भागकर सोहेल के पास आ गईं।आधी रात के बाद का वक्‍त था। सोहेल खान और सीमा गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पहुंचे। सलीम खान सो रहे थे। सोहेल ने उन्‍हें जगाया और बताया कि सीमा घर आ चुकी है और दोनों ने शादी का फैसला किया है।

PunjabKesari

सलीम खान ने तब सीमा से मुलाकात की। तय हुआ कि शादी होगी। सलीम खान ने कहा कि लड़की को ऐसे नहीं रख सकते घर में निकाह करवाना होगा। तब तक सुबह तड़के 3:30 बज रहे थे। बात हुई कि मौलवी को बुलाया जाए। सोहेल खान के कुछ दोस्‍त मौलवी को ढूंढ़ने निकल पड़े। यहां खास बात ये है कि दोनों के निकाह के लिए मौलवी तक को किडनैप किया गया और फिर सबकुछ कुबूल हो गया।

PunjabKesari

इस कपल ने दो बार शादी की यानी एक बार निकाह पढ़ा और दूसरी बार आर्य समाज मंदिर में शादी की। इस समारोह में सिर्फ परिवार और बेहद नजदीकी लोग शामिल हुए थे। सीमा का खान फैमिली ने दिल खोलकर स्‍वागत किया। दो साल बाद सीमा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनकी जिंदगी में निरवान आए।साल 2011 में दूसरे बेटे योहान  का जन्म  हुआ। वक्त के साथ सीमा के परिवार ने भी कबूल लिया। 

PunjabKesari

अपना प्यार पाने के लिए इतने पापड़ बेलने वाला ये कपल अब शादी के 24 साल बाद अलग हो रहा है। कभी एक दूसरे से इतना प्यार करने वाले सोहेल और सीमा क्यों अलग होने जा रहे हैं। इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। कपल कई सालों से अलग अलग रह रहा है। 2017 में साथ नहीं रह रहा।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!