शिवांगी जोशी की बहन की हुई सगाई, फंक्शन में एक्ट्रेस ने खूब जमाया रंग

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Jun, 2025 01:21 PM

shivangi joshi s sister got engaged

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां वह हर्षद चोपड़ा के साथ टीवी शो "बड़े अच्छे लगते हैं" के नए सीजन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर वह उनकी फैमिली की खबर को लेकर चर्चा में आ गई है।...

मुंबई. टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां वह हर्षद चोपड़ा के साथ टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर वह उनकी फैमिली की खबर को लेकर चर्चा में आ गई है। दरअसल, हाल ही में शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी ने सगाई कर ली, जहां एक्ट्रेस ने अपनी मौजूदगी से खूब रंग जमाया। अब इस फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिवांगी की बहन शीतल की सगाई बेहद ग्रेंड अंदाज में हुई। एक्ट्रेस की सिस्टर इस दौरान गाउन में बेहद ही खूसबूरत दिखीं। वहीं, शिवांगी ने इस मौके पर खास तौर पर डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी, जिसमें वे किसी रॉयल ब्राइड्समेड से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने न सिर्फ स्टाइलिश पोज दिए बल्कि अपनी बहन शीतल की सगाई को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एक वीडियो में शिवांगी को फिल्म "दिल धड़कने दो" के गाने पर शानदार डांस करते देखा गया। उनका यह डांस वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस ने उन्हें "स्टार परफॉर्मर" का खिताब दे दिया।

 

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही शिवांगी जोशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनकी बहन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके बाद से ही फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!