देर रात न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट हुईं रिहाना ने लगाया ग्लैमर का तड़का, स्टाइलिश लुक से खींचा सबका ध्यान

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Jan, 2026 06:24 PM

rihanna spotted in new york city late at night looks stylish

पॉप आइकन रिहाना एक बार फिर अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार रात सिंगर को न्यूयॉर्क सिटी में बेहद स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया, जहां वो सबका ध्यान खिंचती नजर आईं। अब रिहाना की इस आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल...

मुंबई. पॉप आइकन रिहाना एक बार फिर अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार रात सिंगर को न्यूयॉर्क सिटी में बेहद स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया, जहां वो सबका ध्यान खिंचती नजर आईं। अब रिहाना की इस आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
 
लुक की बात करें तो इस खास मौके पर रिहाना ने बेहद क्लासी और एलिगेंट आउटफिट चुना। उन्होंने क्रीम कलर का यवेस सेंट लॉरेंट का विंडब्रेकर पहना, जिसकी कीमत करीब 3,200 डॉलर बताई जा रही है।

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने ब्लैक रंग की टेक्सचर्ड, घुटनों तक लंबी स्कर्ट कैरी की, जो उनके लुक को मॉडर्न और सॉफिस्टिकेटेड टच दे रही है।

PunjabKesari

अपने आउटफिट को और स्टाइलिश बनाने के लिए रिहाना ने घुटनों तक लंबे टू-टोन बूट्स पहने। ठंड से बचने के लिए उन्होंने टैन और ब्राउन शेड्स वाला फर कोट भी पहना, जिसने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। अपने पार्टनर के शहर को खास अंदाज में ट्रिब्यूट देते हुए रिहाना ने ब्लैक न्यूयॉर्क यांकीज़ कैप पहनी। इस कैप के नीचे से उनके लंबे, डार्क बाल खुले हुए लहराते नजर आए, जो उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं।

PunjabKesari

 

तीन बच्चों की मां होने के बावजूद रिहाना का कॉन्फिडेंस और फैशन सेंस लोगों को लगातार इंस्पायर करता रहता है। न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनका यह स्टाइलिश अवतार एक बार फिर साबित करता है कि रिहाना न सिर्फ म्यूजिक की क्वीन हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!