फादर्स डे पर रिया चक्रवर्ती ने पिता से मांगी माफी, बोली-समय थोड़ा कठिन रहा  लेकिन आपकी बेटी होने पर हमेशा फक्र

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Jun, 2021 03:29 PM

rhea chakraborty pens a powerful note for her papa on father day

20 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। आज हर बच्चा अपने पिता को स्पेशल फील करवा रहा है। ऐसे में सेलेब्स भी फादर्स डे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या से लेकर सोहा अली तक ने पिता संग तस्वीरें शेयर कर उनके संग बिताए...

मुंबई: 20 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। आज हर बच्चा अपने पिता को स्पेशल फील करवा रहा है। ऐसे में सेलेब्स भी फादर्स डे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या से लेकर सोहा अली तक ने पिता संग तस्वीरें शेयर कर उनके संग बिताए लम्हों को याद किया।  वहीं 'फादर्स डे' पर बॉलिवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने पिता इंद्रजीत के लिए भावुक पोस्ट लिया। इस पोस्ट के जरिए रिया ने अपने पिता से माफी मांगी।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पिता के साथ अपनी बचपन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'पापा हैप्पी फादर्स डे। आप मेरी प्रेरणा हैं। मुझे माफ करना समय थोड़ा कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर हमेशा फक्र रहेगा। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा। मिष्टी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)


रिया चक्रवर्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं। इससे पहले रिया ने दिवंगत बाॅयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी ( 14 जून) पर खास पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सुशांत के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा-'ऐसा एक पल नहीं गुजरा है जब मुझे यह विश्वास हो कि तुम यहां नहीं हो। समय बहुत बलवान होता है वह सबकुछ ठीक कर देता है, लेकिन तुम मेरा सबकुछ थे।

मुझे पता है कि तुम मुझे देख रहे होगे और मेरी रक्षा करोगे। तुम्हारा हर रोज मैं इंतजार करती हूं कि तुम मुझे लेने आओगे। हर जगह तुम्हारी तलाश करती हूं। मुझे पता है तुम मेरे साथ हो बेबू।'

PunjabKesari

वर्क्रफ्रंट की बात करें तो रिया जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। वहीं बीते दिनों खबर आईं थी कि रिया को द्रौपदी के रोल के लिए ऑफर किया गया है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!