Edited By Updated: 26 Nov, 2016 01:08 PM

रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर जल्द शादी करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक,
मुंबई: रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर जल्द शादी करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, रफ्तार टी.वी. के फेमस एक्टर कुणाल और करण वोहरा की बहन कोमल से शादी करने जा रहे हैं। एक्टर कुणाल, टी.वी. शो 'ब्रह्मराक्षस' में काम कर रहे हैं तो वहीं उनके दूसरे भाई करण वोहरा मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। करण फिलहाल टीवी शो 'जिंदगी की महक' में नजर आ रहे हैं।
अापको बता दें कि रफ्तार और कोमल की सगाई 28 नवंबर को होगी, जबकि दोनों 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई और शादी दोनों कार्यक्रम दिल्ली में ही होंगे। रफ्तार के मुताबिक वो कोमल को पिछले पांच साल से जानते हैं।
वैसे, रफ्तार के रैप सॉन्ग और म्यूजिक इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि भारत में रैपर का करियर काफी बेहतर है।