Adorable Pics: नीली आंखें...गोलू मोलू सा चेहरा..एकदम डाॅल सी है आलिया-रणबीर की लाडली,पापा की गोद में कैद नन्हीं राहा की क्यूटनेस ने जीता दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Dec, 2023 10:50 AM

ranbir and alia adorable daughter raha blue eyes are just magical

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। यह कपल साल 2022 में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। कपल ने अपनी लाडली का नाम राहा कपूर रखा है। वैसे तो आलिया ने अपनी लाडली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इनमें...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। यह कपल साल 2022 में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। कपल ने अपनी लाडली का नाम राहा कपूर रखा है। वैसे तो आलिया ने अपनी लाडली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इनमें उनकी बेटी का चेहरा कभी नजर नहीं आया। फैंस दोनों की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।

PunjabKesari

वहीं सभी का इंतजार खत्म हुआ जब सोमवार शाम क्रिसमिस के मौके पर आलिया-रणबीर ने अपनी लाडली को पूरी दुनिया के सामने रूबरू करवाया। जी हां, क्रिसमिस के मौके पर रणबीर और आलिया ने अपनी बच्ची का चेहरा पहली बार सबको दिखाया और वे पैपराजी के सामने उन्हें लेकर आए।

PunjabKesari

इस दौरान राहा पापा की गोद में नजर आईं। राहा की नीली आंखों से लेकर उनके गुलाबी चेहरे तक की खूब तारीफ हो रही है। कोई कह रहा है कि वो अपनी मां जैसी हैं तो किसी को राहा, अपने परदादा राज कपूर जैसी लग रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें को नन्हीं राहा व्हाइट फ्राॅक में एकदम डाॅल सी लग रही हैं। आउटफिट के साथ राहा ने रेड कलर के शूज पेयर किए हैं। दो चोटियां बनाए राहा बेहद क्यूट सी लग रही हैं। फैंस इन फैमिली तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

आलिया और रणबीर ने पिछले साल 14 अप्रैल को शादी की थी। आलिया ने 6 अक्टूबर को बेटी राहा को जन्म दिया। राहा अब करीब 1 साल 2 महीने से अधिक की हो चुकी हैं। राहा के जन्म के वक्त आलिया ने बड़ी ही प्यारी फोटो शेयर करके सबको बताया था कि उनके घर नन्ही परी आई है। उन्होंने शेर, शेरनी और उनके बच्चे की फोटो शेयर करके प्यारा सा नोट लिखा था।
PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!