धर्म, प्रेम,समर्पण की अद्वितीय गाथा..एक बार फिर लोगों के दिलों में भक्ति की लौ जलाने आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Jan, 2024 04:25 PM

ramanand sagar ramayan all set to return on doordarshan national

लीविजन के इतिहास में जितने भी पीरियड ड्रामा बने हैं, उन सब में रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया। जब 1987 में रामानंद सागर की 'रामायण' को  टीवी पर पहली बार टेलीकास्ट किया गया तो मानो घर-घर स्वंय भगवान श्रीराम आ गए थे। इस...

मुंबई: टेलीविजन के इतिहास में जितने भी पीरियड ड्रामा बने हैं, उन सब में रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया। जब 1987 में रामानंद सागर की 'रामायण' को  टीवी पर पहली बार टेलीकास्ट किया गया तो मानो घर-घर स्वंय भगवान श्रीराम आ गए थे। इस शो को देखने के लिए दर्शक चप्पल उतारकर और सिर ढककर टीवी के सामने हाथ जोड़े बैठ जाते थे।

PunjabKesari

इसके बाद कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने रामायण बनाई लेकिन  इसे जितनी सफलता मिली, उतना प्यार कोई और शो बटोर ही नहीं पाया। शायद रामानंद सागर और शो की टीम ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि लोगों से उन्हें इतना प्यार मिलेगा। लाॅकडाउन में भी लोगों ने इस रामायण को खूब प्यार दिया था।

PunjabKesari

वहीं अब इसी प्यार का नतीजा है कि अब एक बार फिर से इसी 'रामायण' को टीवी पर उतारा जाने वाला है। जी हां, आपने ठीक सुना। 'रामायण' टेलीविजन स्क्रीन पर फिर लौट रहा है। 'रामायण' को दूरदर्शन चैनल पर पेश किया जाने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DD National (@ddnational)

आधिकारिक तौर पर भी इस बात की जानकारी देते हुए टीवी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर ऐलान कर दिया है। दूरदर्शन ने सोशल मीडिया हैंडल से 'रामायण' के पुनः प्रसारण वाली खबर को साझा करते हुए लिखा-'धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द देखिए दूरदर्श पर।' इस पोस्ट के बाद दर्शकों में अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

'रामायण' रामानंद सागर की महान कृति है। इस धारावाहिक में उन्होंने त्रेता युग की कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। इसमें अरुण गोविल 'श्री राम' दीपिका चिखलिया 'सीता',सुनील लहरी 'लक्ष्मण',अरविंद त्रिवेद 'रावण' और दारा सिंह ने 'हनुमान' का रोल निभाया था। 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!