जाह्नवी कपूर बोलीं— राम चरण के साथ काम करना मतलब फुल एनर्जी मोड

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 26 May, 2026 04:26 PM

janhvi kapoor is impressed by the energy of  peddi  star ram charan

"चिकिरी चिकिरी" और "राई राई रा रा.." के चार्टबस्टर होने के बाद, 'पेद्दी' का नया गाना 'हेल्लाल्लाल्लो' इंटरनेट पर धूम मचाने आ गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  "चिकिरी चिकिरी" और "राई राई रा रा.." के चार्टबस्टर होने के बाद, 'पेद्दी' का नया गाना 'हेल्लाल्लाल्लो' इंटरनेट पर धूम मचाने आ गया है। राम चरण, जाह्नवी कपूर और श्रुति हासन के इस धमाकेदार ट्रैक की सबसे खास बात यह है कि यह स्क्रीन पर इंडियन सिनेमा के तीन सबसे बड़े लेजेंड्स चिरंजीवी, श्रीदेवी और कमल हासन की विरासत और स्टारडम को एक साथ जोड़ता है, जो फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। यह मेगा-पैन इंडिया फिल्म 3 जून को प्रीमियर के बाद, 4 जून 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने के लिए तैयार है।

इस साल की मोस्ट-अवेटीड पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में सामने आए फिल्म के ट्रेलर ने दिखा दिया है कि इसकी कहानी गाँव के मिट्टी वाले अखाड़ों और मैदानों से शुरू होकर इंटरनेशनल एरेनास (अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियमों) तक जाने वाली है। फिल्म के चार्टबस्टर गानों, ग्रैंड म्यूज़िक कॉन्सर्ट और ताबड़तोड़ प्रमोशन ने 'पेड्डी' को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया है।

​फिल्म के ग्रैंड प्रमोशन के सिलसिले में 'पेद्दी' की स्टारकास्ट राम चरण, जाह्नवी कपूर और कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार बेंगलुरु में एक धमाकेदार प्रेस मीट के लिए जुटे। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने राम चरण की तारीफों के पुल बांधे। जाह्नवी ने हंसते हुए एक बड़ा ही मजेदार सीक्रेट शेयर किया और कहा कि अगर किसी को भी वजन घटाने की इच्छा हो, तो वह राम चरण सर के साथ एक गाने में डांस कर ले, उनकी खतरनाक एनर्जी देखकर ही आधे दिन में वजन कम हो जाएगा।

​जाह्नवी कपूर ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "मैं आप सबको वेट लॉस की सबसे बेस्ट टिप देती हूँ। राम चरण सर के साथ एक गाना कर लीजिए, आधे दिन में ही आप पतले हो जाएंगे।"

​इन दिनों जाह्नवी कपूर, राम चरण और श्रुति हासन का नया गाना 'हेल्लाल्लाल्लो' सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। गाने में तीनों स्टार्स के अनोखे डांस स्टेप्स और गजब की एनर्जी ने इंटरनेट पर आग लगा दी है और फैंस इस गाने को लूप पर देख रहे हैं।

​इससे पहले 23 मई को भोपाल में हुआ 'पेद्दी का म्यूज़िकल कॉन्सर्ट एक महा-इवेंट साबित हुआ, जहाँ फिल्म की पूरी टीम ने एक साथ मंच साझा किया। इस महफ़िल में राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना और लेजेंड्री म्यूज़िक डायरेक्टर ए. आर. रहमान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए।

​फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण का किरदार एक ऐसे 'क्रॉसओवर एथलीट' का है, जिसका सफर खेल जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों की याद दिलाता है। जैसे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के शहंशाह बनने से पहले फुटबॉल के मैदान में गोलकीपिंग करते थे, और सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान बनने से पहले टेनिस के मुरीद थे, ठीक वैसे ही यह फिल्म एक खिलाड़ी के लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन और उसके संघर्ष की एक बेहद दिलचस्प और अनोखी कहानी पर्दे पर दिखाने वाली है।

​'पेद्दी' का क्रेज बढ़ाने में संगीत के जादूगर ए. आर. रहमान के गानों का भी बहुत बड़ा हाथ है। यूट्यूब पर "चिकिरी चिकिरी" गाना 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है, तो वहीं "रई रई रा रा" ने भी 70 मिलियन (7 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इन आंकड़ों से साफ है कि लोग इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

​बुची बाबू सना के लेखन और निर्देशन में बनी 'पेद्दी' में मेगास्टार राम चरण लीड रोल में हैं, जबकि शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार एक्टर्स की मौजूदगी फिल्म के कैनवास को और भी बड़ा बनाती है। इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू की 'वृद्धि सिनेमाज' ने 'मैत्री मूवी मेकर्स', 'सुकुमार राइटिंग्स' और 'आईवीवाई एंटरटेनमेंट' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, और इसके सह-निर्माता ईशान सक्सेना हैं।

​आपको बता दें कि साल 2020 में कदम रखने के बाद से ही 'आईवीवाई एंटरटेनमेंट' ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म राइट्स और बेहतरीन कंटेंट हासिल करने के मामले में अपना एक बड़ा नाम बना लिया है। यह कंपनी लगातार ऐसी प्रीमियम कहानियों को सपोर्ट कर रही है जो ग्लोबल लेवल पर दर्शकों का मनोरंजन कर सकें।

​पर्दे के पीछे काम करने वाली फिल्म की टेक्निकल टीम भी कमाल की है। ए. आर. रहमान के म्यूजिक के साथ-साथ आर. रत्नावेलु की शानदार सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का ग्रैंड प्रोडक्शन डिज़ाइन और नवीन नूली की कड़क एडिटिंग इस फिल्म को एक विजुअल ट्रीट बनाने का वादा करती है।

​बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर', 'धुरंधर द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद, अब उत्तर भारत में 'पेद्दी' को बड़े पैमाने पर रिलीज करने का जिम्मा 'जियो स्टूडियोज' ने संभाला है। यह फिल्म 3 जून 2026 को अपने भव्य वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, अगले ही दिन 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!