'रावण वध' होते ही फिर ट्रेंड करने लगी 'रामायण', यूजर्स बोले-'राम भक्तों आज तो दशहरा हैं'

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Apr, 2020 11:59 AM

ram ravan yudh trending on twitter

लाॅकडाउन की वजह से दूदर्शन पर एक बार फिर रामानंगद सागर की ''रामायण'' का प्रसारण हुआ।। रामानंगद सागर की इस ''रामायण'' ने आते ही सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। वहीं आज के एपिसोड में रावण का अंत दिखाया गया। राम और रावण के बीच युद्ध सीन दर्शकों को बांधे रखने...

मुंबई: लाॅकडाउन की वजह से दूदर्शन पर एक बार फिर रामानंगद सागर की 'रामायण' का प्रसारण हुआ।। रामानंगद सागर की इस 'रामायण' ने आते ही सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। वहीं आज के एपिसोड में रावण का अंत दिखाया गया। राम और रावण के बीच युद्ध सीन दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर 'रामायण' टॉप ट्रेंड करने लगा। जहां यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए।

PunjabKesari

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा-''श्रीराम कहते ही रावण मारा गया। राम जीत का श्रेय सभी को देते हैं। एक सच्चा लीडर।' एक अन्य ने लिखा- 'अधर्म पर धर्म की विजय हुई। आखिरकर रावण मारा गया।'

PunjabKesari

वहीं एक यूजर ने राम और विभीषण की वो तस्वीर भी शेयर की जब विभीषण कहते हैं- 'इसके पेट पर बाण मारिये प्रभु।' एक यूजर ने कहा, 'राम द्वारा रावण का वध हुआ।

PunjabKesari

हम सभी को रावण वध से सीख लेनी चाहिए आप कितने ही शक्तिशाली क्यों ना हो एक दिन खत्म होना है।' इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो यूजर्स ने दशहरे की शुभकामनाएं भी दे डालीं। 

PunjabKesari

 

बता दें कि रामायण के बाद दूरदर्शन पर लव कुश के जीवन को दिखाया जाएगा। लव कुश 'उत्तर रामायण' के नाम से जाना जाता है। इसका प्रसारण 19 अप्रैल से रात नौ बजे होगा।

PunjabKesari

जबकि सुबह 9 बजे रात वाले एपिसोड का रिपीट टेलीकास्ट होगा। इस बात की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि श्रीकृष्णा का भी दोबारा प्रसारित करने की योजना पर काम को रहा है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!