1 Month Death Anniversary: पति की आत्मा की शांति के लिए मंदिरा बेदी ने घर में करवाया हवन, बच्चों के साथ मिल की पूजा

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Jul, 2021 02:44 PM

raj kaushal 1 month death anniversary mandira do small puja with children

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी की खुशियां उस समय मातम में बदली जब उनके पति राज कौशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मंदिरा आए दिन पति राज की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वह आज(30 जुलाई) उस काले दिन को 1 महीना हो गया ऐसे में दिवंगत पति की...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी की खुशियां उस समय मातम में बदली जब उनके पति राज कौशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मंदिरा आए दिन पति राज की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वह आज(30 जुलाई) उस काले दिन को 1 महीना हो गया ऐसे में  दिवंगत पति की आत्मा की शांति के लिए मंदिरा ने अपने घर एक पूजा रखी जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की है।

PunjabKesari

तस्वीर में वह अपने बेटे वीर और तारा के साथ हवन करती दिख रही हैं। तस्वीर में जहां तारा मां मंदिरा के पास बैठ हवन कुंड में जली आग को देख रही हैं। वहीं वीर मां संग हवन कुंड में घी डाल रहे हैं।

PunjabKesari

मंदिरा की बात करें तो वह ब्लैक एंड व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से ढक रखा है।  मंदिरा की आंखों में पति के जाने का गम साफ नजर आ रहा है।

28 जुलाई को सेलिब्रेट किया बेटी तारा का बर्थडे


बेटी तारा के जन्मदिन पर मंदिरा ने बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ मंदिरा ने लिखा-28 जुलाई, तुम्हें हमारी जिंदगी में आए एक साल हो गए तारा इसलिए तुम्हारा जन्मदिन हम आज मनाएंगे। आज तुम्हारा पांचवा जन्मदिन है, मेरी प्यारी बच्ची, मुझे तुमसे बहुत प्यार है।

PunjabKesari

बता दें कि मंदिरा ने 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। इस शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। मंदिरा अपने परिवार के साथ खुश थी, लेकिन 30 जून की सुबह राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। राज भले ही अब मंदिरा के साथ नहीं है, लेकिन उनकी यादें मंदिरा के दिल में बसी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!