Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Feb, 2025 10:44 AM
जाने-माने रैपर रफ्तार तलाक के 5 साल बाद दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। रैपर रफ्तार ने अपनी ही स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी रचाई ली है। कपल ने 30 जनवरी को साउथ इंडियन रीति- रिवाजों से शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल...
मुंबई: जाने-माने रैपर रफ्तार तलाक के 5 साल बाद दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। रैपर रफ्तार ने अपनी ही स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी रचाई ली है। कपल ने 30 जनवरी को साउथ इंडियन रीति- रिवाजों से शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं 31 जनवरी को कपल ने सिख वेडिंग भी की। जहां दुल्हनिया की लहंगे में खूबसूरती देखते ही बनी।
सिख वेडिंग के लिए मनराज ने लाल लहंगा पहना जिसकी हर कली को सुनहरी कढ़ाई से सजाया गया है हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ उन्होंने दुपट्टे को सिख ब्राइड की तरह ही सिर पर ओढ़ा।
साड़ी वाले लुक में दुल्हनिया सोने के गहनों में लदी थीं, तो लहंगा लुक के लिए उन्होंने कुंदन जूलरी पहनी।
वहीं हाथों में कलीरे भी पहने, जिससे उनका सिख ब्राइड वाला लुक कंप्लीट हो गया। इस लुक में भी हसीना का स्लीक बन के साथ गजरे वाले अंदाज रहा, जो उन पर खूब जचा।
वहीं रफ्तार क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए जिसे सिल्वर एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है। इसके साथ में मैचिंग स्टॉल को उन्होंने प्लीट्स बनाकर शोल्डर पर कैरी करके हाथ में लिया। वहीं लाल पग और कुंदन की माला के साथ लुक को पूरा किया।
मनराज ने भी सभी साउथ इंडियन वेडिंग के लिए क्रीम और गोल्डन कलर की साड़ी चुनी थी। साउथ इंडियन ब्राइड्स की तरह सोने के गहने पहन अपना लुक पूरा किया। जहां उनका टेंपल जूलरी वाला रानी हार और चोकर शानदार लगा तो झुमके, माथा पट्टी और हाथों में लाल चूड़े का साथ सोने के कंगन भी लुक को खूबसूरत बना गए।