प्रियंका चोपड़ा की 2 साल की बिटिया मालती ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, फॉलोवर्स की लगी लाइन

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Aug, 2024 02:10 PM

priyanka chopra 2 year old daughter malti debuts on instagram

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद कपल ने सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे यानि बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी है। मालती मैरी अभी 2 साल की है, लेकिन फैंस उनकी एक झलक देखने...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद कपल ने सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे यानि बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी है। मालती मैरी अभी 2 साल की है, लेकिन फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी क्यूट-क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन सब के बीच अब मालती ने सोशल मीडिया पर अपना ऑफिशियल अकाउंट भी बना लिया है। उनकी मां प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की घोषणा की है।
 


प्रियंका की लाडली मालती मैरी ने इंस्टाग्राम पर अपना धांसू डेब्यू किया है और डेब्यू करते के साथ ही उनकी फैंस फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है।

 PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पर मालती मैरी की एक फोटो शेयर करते हुए उसे टैग किया है, जिसके बाद फैंस उन्हें फॉलो करने की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह सोफे पर मस्तमौला उल्टी लेटी हुई है। यह पहली बार है जब प्रियंका ने बिटिया को टैग किया है।

PunjabKesari


वहीं, मालती के अकाउंट की बात करें तो उसका इंस्टाग्राम अभी प्राइवेट इंस्टाग्राम है। बेटी के अकाउंट को प्रियंका चोपड़ा खुद भी फॉलो करती हैं। उन्हें फोलो करने के लिए कई यूजर्स की रिक्वेस्ट आई है। हालांकि, अभी तक उनके अकाउंट में सिर्फ 21 फॉलोवर्स हैं। इसमें 19 पोस्ट की गई हैं और 20 लोगों को फॉलो किया गया है।


वहीं मालती की डीपी पर जो फोटो लगी है उसमें वह खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!