अक्षय कुमार की ‘समुक’ से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं रुक्मिणी मैत्र, निभा सकती हैं अहम किरदार

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 02 Sep, 2026 02:21 PM

rukmini maitra might appear alongside akshay kumar in samuk

अक्षय कुमार की आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ की कास्ट में एक और दिलचस्प नाम जुड़ता नजर आ रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  अक्षय कुमार की आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ की कास्ट में एक और दिलचस्प नाम जुड़ता नजर आ रहा है। खबर है कि मशहूर बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आने के लिए मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं।

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रुक्मिणी को फिल्म में एक अहम भूमिका के लिए विचार किया जा रहा है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल यूके में चल रही है और इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में साइंस-फिक्शन के साथ एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच भी देखने को मिलेगा।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “रुक्मिणी निश्चित रूप से फिल्म के लिए बातचीत में हैं। यह एक दिलचस्प भूमिका है और मेकर्स ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी के साथ किरदार में जरूरी गहराई और इंटेंसिटी भी ला सके। फिलहाल बातचीत चल रही है और टीम बाकी चीजों को अंतिम रूप देने में जुटी है।”

सूत्र ने आगे बताया, “समुक की दुनिया काफी अलग है और फिल्म की कास्टिंग को लेकर मेकर्स काफी सावधानी बरत रहे हैं। वे ऐसी कास्ट तैयार कर रहे हैं, जो अक्षय कुमार के किरदार को बेहतर तरीके से सपोर्ट करे और कहानी में अलग-अलग तरह की ऊर्जा लेकर आए। अगर बातचीत आगे बढ़ती है, तो रुक्मिणी इस कास्ट में एक दिलचस्प जुड़ाव होंगी।”

बंगाली सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं रुक्मिणी के लिए हिंदी भाषा की इस फिल्म का हिस्सा बनना भी एक दिलचस्प बदलाव होगा। फिल्म की मुख्य शूटिंग यूके में शुरू हो चुकी है और मेकर्स फिलहाल कहानी और किरदारों से जुड़ी जानकारी को पूरी तरह गुप्त रख रहे हैं।

‘समुक’ के जरिए अक्षय कुमार और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह 13 साल बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। कनिष्क वर्मा के निर्देशन और आशीन ए. शाह के सह-निर्माण में बन रही यह फिल्म पिछले दो साल से अधिक समय से तैयारियों में है और इसे बड़े स्तर पर सिनेमाघरों के लिए तैयार किया जा रहा है।

साइंस-फिक्शन, जबरदस्त एक्शन और सर्वाइवल के रोमांच को एक साथ पेश करने वाली ‘समुक’ को भारतीय सिनेमा की एक बड़ी जॉनर फिल्म के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!