प्रिया मलिक ने शेयर की लाडले बेटे की प्यारी सी तस्वीर, टोकरी में सकून से सोए नन्हें जोरावर पर फैंस ने लुटाया प्यार

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Apr, 2024 02:09 PM

priya malik shares adorable picture of son zorawari as he turn one month old

बिग बाॅस फेम प्रिया मलिक टिनसेल टाउन की न्यूमाॅम हैं। प्रिया मलिक ने इसी साल मार्च में प्यारे से बेटे का स्वागत किया जिसका नाम जोरावर साहिब सिंह रखा। अब हसीना का लाडला बेटा 1 महीने का हो गया है। ऐसे में प्रिया ने जोरावर की बेहद ही प्यारी तस्वीर फैंस...

मुंबई: बिग बाॅस फेम प्रिया मलिक टिनसेल टाउन की न्यूमाॅम हैं। प्रिया मलिक ने इसी साल मार्च में प्यारे से बेटे का स्वागत किया जिसका नाम जोरावर साहिब सिंह रखा। अब हसीना का लाडला बेटा 1 महीने का हो गया है। ऐसे में प्रिया ने जोरावर की बेहद ही प्यारी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

PunjabKesari

 

शेयर की तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी लकड़ी की बनी टोकरी में ब्राउन कंबल के ऊपर सुकून से सो रहा है। जोरावर ने ब्लू कपड़ा ओढ़ रखा है।

PunjabKesari

तस्वीर मे सिर्फ उसका चेहरा व हाथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए प्रिया ने अपने बेटे के पहले महीने के जन्मदिन पर एक प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा- "इन्ना प्यारा और दुलारा होने का पूरा एक महीना। स्वागत नहीं करोगे हमारा?"

13 अप्रैल 2024 को प्रिया मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति करण बख्शी और अपने नन्हे जोरावर के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में प्रिया ने व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहना था जिसे उन्होंने डुअल-टोन दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर करण व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। वहीं, उनके बच्चे को एक छोटा फ्लोरल कुर्ता और लाल हेडबैंड पहने देखा गया था।

 

फिलहाल हम प्रिया मलिक के बेटे जोरावर की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!