नहीं रहीं Private Secretary एक्ट्रेस Jan Shepard,फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Jan, 2025 09:19 AM

private secretary actress jan shepard passes away

हाॅलीवुड इंडस्ट्री से फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर एक्ट्रेस जैन शेपर्ड अब हमारे बीच नहीं रही। 96 की उम्र में एक्ट्रेस का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। फैंस को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि...

लंदन: हाॅलीवुड इंडस्ट्री से फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर एक्ट्रेस जैन शेपर्ड अब हमारे बीच नहीं रही।  96 की उम्र में एक्ट्रेस का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है।  

 

PunjabKesari

फैंस को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि अब वो हमें बीच में नहीं हैं। उनके बेटे हॉलीवुड प्रॉप मास्टर ब्रैंडन बॉयल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी शेयर की। एक्ट्रेस के बेटे प्रॉप मास्टर ब्रैंडन बॉयल ने सोशल मीडिया पर लिखा-'वो एक बेहतरीन अदाकारा थीं और उन्हें बहुत याद किया जाएगा।'

PunjabKesari


एक्ट्रेस 'किंग क्रियोल' मूवी से मशहूर थीं। माइकल कर्टिज के डायरेक्शन में बनी 'किंग क्रियोल' में उन्होंने प्रेस्ली के डैनी फिशर की बहन मिमी की भूमिका निभाई थी। वहीं पैराडाइज हवाईयन स्टाइल में डैनी कोहाना की पत्नी की भूमिका निभाकर लोगों के दिल पर छा गई थीं। टीवी की दुनिया के साथ-साथ जैन बड़े पर्दे पर भी एक्टिंग से तहलका मचा चुकी थीं। उन्होंने फिल्म 'अटैक ऑफ द जाइंट लीचेस', साल 1953 में आई 'प्राइवेट सेक्रेटरी'  में काम कर चुकीं हैं। वहीं इसके साथ-साथ टेलीविजन सीरीज वाटरफ्रंट, बैट मास्टर्सन, द मैन बिहाइंड द बैज, टेल्स ऑफ द टेक्सास रेंजर्स, डॉ. क्रिश्चियन, रॉहाइड, लारमी, पेरी मेसन और द वर्जिनियन में भी दिखाई दी थीं।


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!