'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा! इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा- 'कपिल शर्मा तुम तैयार रहो'

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Dec, 2025 04:48 PM

priyanka chopra will be attending kapil sharma show the great indian kapil show

. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों साउथ फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा को मेंशन किया है। उनकी यह...

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों साउथ फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा को मेंशन किया है। उनकी यह स्टोरी देखने के बाद कहा जा रहा है कि प्रियंका टीवी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में शिरकत करती नजर आ सकती हैं।

PunjabKesari


प्रियंका चोपड़ा ने स्टोरी में फ्लाइट से अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें वो दो उंगलियां दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कपिल शर्मा बेहतर होगा तुम तैयार रहो।’ इसके साथ ही प्रियंका ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो को भी टैग किया है और हैशटैग में मुंबई लिखा है। 

PunjabKesari

प्रियंका की इस स्टोरी के बाद कयास लगाये जा रहे हैं वह जल्द ही कपिल शर्मा के शो के नए सीजन में नजर आएंगी।

इसके अलावा प्रियंका ने एक और स्टोरी भी शेयर की है। यह स्टोरी मुंबई पहुंचने के बाद की है, जिसमें प्रियंका कार में बैठी हुई हैं। इसमें वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए ग्रे रंग के आउटफिट, ब्लैक जैकेट और चश्मे में नजर आ रही हैं। इस स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘मुंबई मेरी जान’।
बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!