शादी के 6 साल बाद भरी युविका चौधरी की सूनी गोद, करवाचौथ के खास दिन पर प्रिंस नरूला के घर पड़े लक्ष्मी के पैर

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Oct, 2024 07:51 AM

prince narula yuvika chaudhary blessed with a baby girl

टीवी का फेमस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। शादी के 6 साल बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरूला मम्मी पापा बन गया है। कपल के घर प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी है।  एक कपल के एक...

मुंबई: टीवी का फेमस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। शादी के 6 साल बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरूला मम्मी पापा बन गया है। कपल के घर प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी है।

PunjabKesari

 कपल के एक करीबी सूत्र ने एक वेब पोर्टल को बताया 'युविका ने कल शाम एक बेटी को जन्म दिया।' यह खबर उनकी लाइफ में नया चैप्टर लेकर आया है। युविका और प्रिंस ने इस बारे में अभी बात नहीं की है। हालांकि, प्रिंस के पिता जोगिंदर नरूला ने इस खबर की पुष्टि की।उन्होंने कहा-' हां, बेटी ने जन्म लिया है और हम बहुत खुश हैं।'

 

PunjabKesari

IVF के जरिए बनीं मां

युविका ने एक इंटरव्यू में अपने पहले बच्चे के लिए आईवीएफ चुनने के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा- 'मैं चाहती थी कि प्रिंस का करियर अच्छे से चले और हमने परिवार नियोजन को आगे बढ़ाया। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि समय के साथ आपका शरीर और उम्र बहुत सी चीजों का साथ नहीं देते। जब हमने पता लगाना शुरू किया तो मैंने प्रिंस से बात की कि मैं क्या चाहती हूं। आईवीएफ चुनने के लिए और मैं प्रिंस के करियर को मुश्किल में नहीं डालना चाहती थी इसलिए हमने आईवीएफ के जरिए सेफ प्रेग्नेंसी करने का सोचा।'

PunjabKesari

 

 

बता दें कि युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। कपल की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी। यहीं से उनके बीच में दोस्ती हुई और फिर प्यार। कपल 2016 में सगाई के बंधन में बंधा। इसके बाद उन्होंने दो साल तक डेट किया और फिर 2018 में शादी की।उनकी शादी खूब धूमधाम से हुई थी और काफी चर्चा में रही थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!