दूसरी बार दूल्हा बनेंगे Prateik Babbar, गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग की गुपचुप सगाई !

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Jan, 2024 04:43 PM

prateik babbar got engaged to his ladylove priya banerjee last year

प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। राज बब्बर के एक्टर बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों के साथ-साथ अपनी  पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि पत्नी सान्या से अलग होने के बाद एक्टर की लाइफ...

मुंबई: प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। राज बब्बर के एक्टर बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों के साथ-साथ अपनी  पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि पत्नी सान्या से अलग होने के बाद एक्टर की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हुई थी। खबरें थी कि वह बार-बार देखो एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। वहीं वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर नेअपने सीक्रेट रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।

PunjabKesari

 

उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर प्यार का इज़हार किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी एक दूसरे को अंगूठी पहना चुके हैं।

PunjabKesari

 

कपल के रिश्ते की जानकारी देते हुए करीबी ने कहा- '28 नवंबर को प्रतीक का जन्मदिन आता है और उससे दो दिन पहले ही एक्टर ने प्रिया को प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली।' इतना ही नहीं प्रतीक बब्बर के करीबी ने ये भी हिंट दिया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि एक्टर की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

PunjabKesari

 

बता दें कि प्रतीक बब्बर की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने फिल्ममेकर सान्या सागर से शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में सात फेरे लिए हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और साल 2020 में दोनों अलग हो गए।साल 2023 में कपल ने तलाक ले लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!