प्यार की बौछारः बहन पर्णलेखा ने दीदी पत्रलेखा के लिए लिखा खास नोट-'365 दिनों में से हम 364 दिन लड़ते हैं, जो 1 दिन बचता है...

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Nov, 2021 11:47 AM

patralekhaa sister parnalekha post heartwarming note after her marriage

एक्टर राजुकमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। चंडीगढ़ में कपल की धूमधाम से शादी हुई है। न्यूलीवेड कपल को अब तक दोस्तों और शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है। वहीं पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने उनके लिए एक खास...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राजुकमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। चंडीगढ़ में कपल की धूमधाम से शादी हुई है। न्यूलीवेड कपल को अब तक दोस्तों और शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है। वहीं पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने उनके लिए एक खास नोट लिखा है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 


पर्णलेखा ने दीदी पत्रलेखा संग दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- "365 दिनों में से, पत्रा और मैं 364 दिनों तक लड़ते हैं और जो 1 दिन बचता है उसी में हम एक दूसरे पर 364 दिनों का प्यार अपने दिलों में रखा था, उस सब की बौछार कर देते हैं। वह मुझे कैसे देखती है। बदले में, मैं बस प्रार्थना करती हूं कि मेरी सारी खुशी और शांति उनकी हो जाए और उनका सारा दर्द मेरा हो जाए।”

PunjabKesari

 

पत्रलेखा की बहन ने आगे लिखा- हम एक जैसे दिखते हैं; हम एक जैसे लगते हैं। हमारे पास एक ही ट्रिगर हैं; हम केवल 4 साल से अलग हुए जुड़वा बच्चे हैं। मेरी बहन, गोल्डी, आप अंदर से एक खूबसूरत इंसान हैं। एक सुंदर दुल्हन बनी। पापा मान गए!

PunjabKesari

 

शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों बहनें एक जैसी दिख रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने एक दूसरे को कसकर लगे लगाया हुआ है और दूसरी में दोनों एक दूसरे को लिपकिस करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!