Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Apr, 2022 08:13 AM

पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर परमिश वर्मा ने बीते साल 21 अक्टूबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व कनाडाई पॉलिटिशियन गीत ग्रेवाल संग शादी रचाई थी। कपल परिवार और दोस्तों की मौजूदगी कनाडा में एक-दूजे का हुआ था।
मुंबई: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर परमिश वर्मा ने बीते साल 21 अक्टूबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व कनाडाई पॉलिटिशियन गीत ग्रेवाल संग शादी रचाई थी। कपल परिवार और दोस्तों की मौजूदगी कनाडा में एक-दूजे का हुआ था।
वहीं अब शादी के लगभग 6 महीने बाद कपल ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की हैं। परमिश पापा बनने वाले हैं। जी हां, परमिश की पत्नी गीत ग्रेवाल प्रेग्नेंट हैं। इस गुडन्यूज को खुद परमिश ने इंस्टा पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया।

परमिश ने पत्नी गीत ग्रेवाल के साथ एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ परमिश ने लिखा-'हमें यह खबर शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान, आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।'
इस खबर को सुन परमिश के फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि परमिश पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। वहीं गीतत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीस्टर से बैचलर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की है। सके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की थी।

गीत ने बीते साल कनाडा में फेडरल चुनाव में हिस्सा लिया था हालांकि वह ये कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ब्रांड विस से आठ हजार वोटों से चुनाव हार गई थी। फिलहाल हम परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल को इस खुशखबरी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।