Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Aug, 2025 10:53 AM

शुक्रवार यानि 15 अगस्त को पूरे भारत ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बाॅलीवुड में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इस खास मौके पर दिल्ली में अपने ससुराल पहुंचीं। यहां उन्होंने पति राघव चड्ढा के साथ ढेर...
मुंबई: शुक्रवार यानि 15 अगस्त को पूरे भारत ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बाॅलीवुड में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इस खास मौके पर दिल्ली में अपने ससुराल पहुंचीं।
यहां उन्होंने पति राघव चड्ढा के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल को तिरंगा थीम का स्पेशल लंच करते देखा जा सकता है।

लुक की बात करें तो इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने सफेद रंद का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। राघव चड्ढा ऑरेंज टी-शर्ट और ग्रीन पैंट्स में नजर आए।

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने अपने सास-ससुर के साथ भी एक फोटो शेयर की है जिसमें राघव चड्ढा भी देखे जा सकते हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "घर पर एक दोपहर, अपने देश और फैमिली लव के रंगों में सराबोर। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!"
