Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Dec, 2020 10:10 AM

बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की। नेहा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह क्यूट तस्वीर शेयर कर दी। तस्वीर में नेहा ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर वह अपना...
मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की। नेहा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह क्यूट तस्वीर शेयर कर दी। तस्वीर में नेहा ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर नेहा ने कैप्शन में लिखा-'#KhyalRakhyaKar'
हालांकि, नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी के ऐलान पर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट्स के जरिए नेहा की प्रेग्नेंसी पर हैरानी जता रहे हैं। दरअसल, नेहाने करीब 2 महीने पहले ही रोहनप्रीत से शादी की है।

ऐसे में उनके फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए यह खबर थोड़ी हैरान करने वाली है। पहले अचानक शादी की घोषणा करने के बाद नेहा ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देकर फैंस को चौंका दिया है।

नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी। नेहा ने रोहनप्रीत संग अपने प्यार से लेकर शादी तक का ऐलान भी सोशल मीडिया पर ही किया था।