रणबीर के राम का रोल निभाने पर मुकेश खन्ना को ऐतराज! कहा– रामायण के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए, नहीं तो हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Aug, 2025 02:57 PM

mukesh khanna objects to ranbir playing the role of ram

'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी बीच अब मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने अपनी राय दी है।

मुंबई. 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी बीच अब मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने अपनी राय दी है।

"राम की तरह नहीं दिखे रणबीर" – मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक देखा, जिसमें वे पेड़ों पर चढ़ते और तीर चलाते नज़र आए। राम ऐसा नहीं करते। कृष्ण या अर्जुन इस तरह की लड़ाई कर सकते हैं, लेकिन राम एक अलग छवि के हैं। अगर राम खुद को योद्धा मानते, तो उन्हें वानर सेना की जरूरत नहीं पड़ती।

 


"रणबीर अच्छे एक्टर हैं, लेकिन…"
मुकेश खन्ना ने माना कि रणबीर एक बड़े और टैलेंटेड कलाकार हैं, लेकिन उनकी पिछली फिल्म 'एनिमल' का असर इस किरदार पर पड़ेगा। मुझे रणबीर से कोई शिकायत नहीं है। लेकिन राम का किरदार निभाना बहुत जिम्मेदारी का काम है। एनिमल जैसी फिल्म के बाद लोगों को उन्हें राम के रूप में स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

 

'आदिपुरुष' से ली सीख
मुकेश खन्ना ने फिल्म 'आदिपुरुष' का उदाहरण देते हुए कहा कि रामायण जैसे विषय के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। आदिपुरुष में रामायण की कहानी के साथ जो किया गया, वह गलत था। अब अगर 'रामायण' को उसी नजरिए से बनाया गया, तो आज का हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

रामायण का असर स्टार्स से नहीं, कहानी से होता है
रामायण के बजट और कास्टिंग को लेकर भी मुकेश खन्ना ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आप 1000 करोड़ खर्च कर दो, लेकिन अगर कहानी और भाव सही नहीं होंगे तो फिल्म नहीं चलेगी। रामायण कोई स्टार्स की वजह से नहीं, बल्कि इसकी संस्कारिक और आध्यात्मिक ताकत से चलती है। अगर आप 'शक्तिमान' में किसी स्टार को सिर्फ इसलिए लेते कि वो बड़ा नाम है, तो इसका मतलब है कि आपको अपने कंटेंट पर भरोसा नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!